विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेल में मछली के साथ तल गई बच्ची, अस्पताल ले जाती बुआ बाइक से गिरी, दोनों की मौत

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 26 May 2016 08:51 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 09:48 PM (IST)

सारण जिले में एक अजीब वारदात हुई, एक बच्ची खौलते तेल की कड़ाह में गिर गई। उसे निकालकर बाइक से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सारण। घर में बच्चे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थी। छठिहार के अवसर पर आयोजित भोज का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर एक बच्ची खौलते तेल में तली जा रही मछली के कड़ाह में गिर गई। उसे किसी तरह निकालकर बाइक से अस्पताल ले जाती बुआ भी संतुलन बिगड जाने के कारण सडक पर गिर गई। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के रसूलपुर गांव की है।

रसूलपुर में एक साथ दो मौतों ने लोगों को झकझोर दिया। जिस घर में बेटे की खुशियां परवान चढ़ रही थीं और घर में खुशी का माहौल था, वहीं देखते ही देखते चीत्कार मच गया। छठिहार के मौके पर तली जा रही मछली की कड़ाही में तीन साल की बच्ची गिर झुलस गई, जिसे इलाज के लिए ले जा रही उसकी बुआ बाइक से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

बच्ची ने पटना के एक अस्पताल के बाहर दम तोड़ दिया तो महिला ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। बेटी और बहन की मौत से बेटे की खुशी पीछे छूट गई और शोभनाथ बेसुध हो गए। गांव का माहौल गमगीन हो गया।

गांव निवासी शोभनाथ के नवजात बेटा का छठिहार था। छठिहार के अवसर पर भोज-भात का आयोजन था। भोज के लिए मछली फ्राइ हो रही थी। तभी पास खेल रही उनकी तीन साल की बेटी खौलते तेल में गिर गई। वह बुरी तरह झुलस गई। इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां धनौरा बाजार पर उसकी बुआ सुनीता देवी (30) ले जा रही थीं कि रास्ते में वह बाइक से गिर गईं, जिससे सिर में गंभीर चोट आ गई।

परिजनों को जब इस बात की सूचना मिली तो वे सुनीता देवी व तीन वर्षीय बच्ची तेजल को छपरा ले गए। वहां बच्ची की गंभीर स्थिति को देख इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के क्रम में बच्ची की मौत हो गई। वहीं बुआ सुनीता देवी की मौत इलाज के दौरान छपरा अस्पताल में ही हो गई।

एक साथ दो मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। छठिहार की खुशी मातम में बदल गयी।