मोकामा में बच्ची को लगी अपराधियों की गोली, हालत गंभीर
किसी अपराध को अंजाम देने जुटे बदमाशों द्वारा ट्रायल के तौर पर चलाई गई गोली एक बच्ची को लग गई।
मोकामा। किसी अपराध को अंजाम देने जुटे बदमाशों द्वारा ट्रायल के तौर पर चलाई गई गोली एक बच्ची को लग गयी। बच्ची को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार ये हादसा घोसवरी थाना क्षेत्र के इशानगर गांव का है। बुधवार की रात करीब 8.30 बजे कुछ बदमाश किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे। बदमाश अपने-अपने गन की सफाई कर रहे थे। इससे निकली गोली सकलदेव यादव की नातिन छोटी कुमारी (9 वर्ष) के पंजरे में जा लगी। बच्ची चिल्लाकर जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। इस देखकर बदमाशों के होश उड़ गए और तुरंत सभी वहा से खिसक गए। फायरिंग की आवाज पर बच्ची के ननिहाल के लोग दौड़े। बच्ची के जख्म को गमछे से बाधकर गांव के आयुष चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया। मिली जानकारी में बताया गया है कि बच्ची घोसवरी थाना क्षेत्र के ही पयजुना गांव निवासी कारू यादव की पुत्री है। यह अपने ननिहाल इशानगर निवासी नाना सकलदेव यादव के यहां आई थी, जो रात को मामा के लिए पानी लेकर जा रही थी। वह दालान के पास बदमाशों के जुटान में हो रही फायरिंग की चपेट में आ गयी। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों के जमावड़े में बच्ची के ननिहाल के लोग भी शामिल थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चाकू मारकर किया जख्मी
दानापुर। थाना क्षेत्र के मैनपुरा में देर शाम गणेश युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए निजी क्लीनिक कराया गया। बताया जाता है कि सुलतानपुर निवासी गणेश कुमार मैनपुरा में एक मित्र के यहा जन्मदिन के पार्टी में गया था। इसी क्रम में गणेश को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। लोगों ने जख्मी को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा, जहां से इलाज के बाद घर भेज दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मैनपुरा निवासी नवीन उर्फ नीबीया से उसका झगड़ा था। देर शाम गणेश जन्मदिन के पार्टी में गया था। जहा नवीन ने उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया। छानबीन की जा रही है।