Move to Jagran APP

Patna Lockdown: 500 टन कचरे में आई कमी, सड़कों-गलियों में फेंकी गंदगी के लिए बनी अलग टीम

पटना में व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद होने के कारण बड़े पैमाने पर कचरा नहीं निकल रहा है। नगर निगम क्षेत्र से पहले रोजाना 800 एमटी कचरा उठता था अब यह सिर्फ 300 एमटी पर सिमट गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 02:53 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 02:53 PM (IST)
Patna Lockdown: 500 टन कचरे में आई कमी, सड़कों-गलियों में फेंकी गंदगी के लिए बनी अलग टीम
Patna Lockdown: 500 टन कचरे में आई कमी, सड़कों-गलियों में फेंकी गंदगी के लिए बनी अलग टीम
पटना, जेएनएन। लॉकडाउन के कारण शहर से निकलने वाले कचरे में भी बड़े पैमाने पर कमी आई है। नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र से पहले रोजाना 800 एमटी कचरा उठता था, अब यह सिर्फ 300 एमटी पर सिमट गया है। कचरा उठ रहा है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद होने के कारण बड़े पैमाने पर कचरा नहीं निकल रहा है। डोर टू डोर वाहन और गलियों में ठेला तथा ई-रिक्शे से कूड़ा-कचरा संग्रह हो रहा है। सभी वाहन पहले की तरह ही दिनभर में दो-तीन चक्कर लगा रहे हैं। इससे शहर की सड़कें और गलियां चकाचक दिख रही हैं।

भूखे पेट नहीं करना होगा काम, सफाईकर्मियों को मिलेगा खाना

loksabha election banner
 
पटना नगर निगम के कर्मियों को अब भूखे पेट काम नहीं करना होगा। सभी कार्यपालक पदाधिकारी उनके लिए नाश्ता या खाने की प्रतिदिन व्यवस्था कराएंगे। नगर निगम आयुक्त हिमांशु शर्मा ने गुरुवार को अंचल मुख्यालयों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से यह निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा की लॉकडाउन के कारण खाने-पीने की दुकानें बंद हैं। ऐसे में कर्मी भूखे पेट बेहतर काम नहीं कर सकते। नगर आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया की सफाईकर्मियों को ग्लब्स व मास्क देना सुनिश्चित कराएं। कचरा में फेंके गए ग्लब्स प्लास्टिक बैग में ही डालें। मास्क सीधे बैरियाचक चक जाएगा। नगर आयुक्त ने लोगों कहा है कि जहां-तहां कचरा न फेंके। वार्ड पार्षदों को इसके लिए जागरूक करने को कहा।

हड़ताल पर नहीं जाएं सफाई कर्मी, मांगों पर हो रहा विचार : नगर आयुक्त


नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने सफाईकर्मियों से अपील की है कि वे बहकावे में आकर हड़ताल पर नहीं जाएं। उनकी नौकरी पर कोई खतरा नहीं है। मांगों पर लगातार विचार हो रहा है। मेयर  सहित सभी पार्षद आपके साथ हैं। कोरोना वायरस जैसी संक्रामक बीमारी से लड़ाई में आपकी अहम भूमिका है। नगर आयुक्त ने बताया की कर्मचारियों के नेता नंदकिशोर दास ने वीडियो वायरल करके सफाईकर्मियों से शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल पर जाने की अपील की है। निगम कर्मचारी संगठन के समन्वय समिति से लगातार बात हो रही है। हड़ताल पर जाने का कोई कारण नहीं है। कई सफाईकर्मियों से भी बात की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं जाएंगे। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.