करोड़पति हैं 495 प्रत्याशी, 118 के पास पांच करोड़ से अधिक
पटना। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी करोड़पति प्रत्याशियों को उतारने में महागठबंध
पटना। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी करोड़पति प्रत्याशियों को उतारने में महागठबंधन का जलवा बरकरार है। वैशाली से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे संजीव सिंह के पास 56 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है तो 49 करोड़ के मालिक हाजीपुर के राजद उम्मीदवार देव कुमार चौरसिया दूसरे चरण के दूसरे सबसे अमीर हैं।
हालांकि, पहले चरण के सर्वाधिक धनी मोकामा के राजद प्रत्याशी अनंत सिंह व शेखपुरा के कांग्रेस प्रत्याशी गजानंद शाही का रिकॉर्ड दूसरे चरण में भी नहीं टूटा है। दूसरे चरण में तीसरे सर्वाधिक धनी प्रत्याशी मुजफ्फरपुर के पारो से चुनाव लड़ रहे अनुनय सिन्हा के पास 46 करोड़ की संपत्ति है। इस चरण के 1463 में से 495 (34 फीसद) प्रत्याशी करोड़पति हैं। प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.72 करोड़ है। 118 ऐसे प्रत्याशी हैं जिनके पास पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति है। भाजपा के चनपटिया प्रत्याशी उमाकांत सिंह सबसे बड़े कर्जदार हैं। इन पर आठ करोड़ 95 लाख 78 हजार से अधिक का कर्ज है। 41 फीसद प्रत्याशियों की योग्यता इंटरमीडिएट से नीचे :
एडीआर और इलेक्शन वाच के विश्लेषण के अनुसार 602 (41 फीसद) प्रत्याशी महज पाचवीं से बारहवीं उत्तीर्ण हैं। 720 प्रत्याशियों ने अपनी योग्यता स्नातक या उससे ऊपर बताई है। 122 प्रत्याशी साक्षर हैं और पांच निरक्षर। 13 उम्मीदवार डिप्लोमाधारी हैं। दूसरे चरण के 594 प्रत्याशी 40 वर्ष से कम उम्र के :
दूसरे चरण में चुनाव मैदान में उतरे 594 प्रत्याशियों की उम्र 40 साल से नीचे की है। 712 उम्मीदवार 41 से 60 वर्ष के हैं। 86 वर्ष के एक उम्मीदवार ने भी चुनावी अखाड़े में ताल ठोकी है। 156 प्रत्याशी 61 से 80 वर्ष के बीच के हैं।