एक फरवरी से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे 456 प्रखंडों के बीडीओ
शुक्रवार से बीडीओ विभिन्न मांगे को लेकर वीडीओ विरोध करेंगे। इसमें 456 प्रखंडों के बीडीओ शामिल हैं।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 06:14 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 06:14 PM (IST)
पटना, जेएनएन। सचेत हो जाएं। अगर बीडीओ से कोई काम है तो खबर आपके लिए है। राज्य के 534 प्रखंडों में से 456 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी शुक्रवार से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। ये सभी अपने-अपने जिलाधिकारियों को अवकाश पर रहने का आवेदन दे चुके हैं।
बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार और महासचिव आनंद प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग, बिहार ग्रामीण विकास सेवा के कर्मियों की मांगों को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के समक्ष नहीं रख रहा है। यही कारण है कि मांगों की पूर्ति नहीं हो सकी।
हड़ताल पर जाने की घोषणा के बाद भी विभाग वार्ता कर समाधान के बदले अवकाश स्वीकृत नहीं करने के लिए जिलाधिकारियों पर दबाव बनाया है। कोई भी सदस्य विभाग के दबाव में नहीं आएगा। शुक्रवार से मांगें माने जाने तक सभी बीडीओ सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संघ की मुख्य मांगों में बिहार ग्रामीण विकास सेवा का पुनर्गठन एवं वेतन विसंगति दूर करना शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें