पटना की गुड़िया और सलोनी का शानदार प्रदर्शन
पाटलिपुत्र खेल परिसर के आउटडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पटना की गुडि़या और सलोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
पटना। पाटलिपुत्र खेल परिसर के आउटडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पटना की गुडि़या और सलोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वीणा विद्या निकेतन राजीव नगर की सलोनी कुमारी ने ऊंची कूद में 130 मीटर छलांग लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। गुडि़या ने अंडर-20 बालिकाओं के 400 मीटर दौड़ में सभी को पीछे छोड़ा। इसी स्पर्धा में पटना की राबड़ी को रजत, राधिका को कांस्य पदक मिला। भाला फेंक में पटनाक श्वेता ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि नेहा कांस्य मिला। डिस्कस में रिया ने रजत और स्वीटी ने कांस्य पर कब्जा जमाया। इसी स्पर्धा में अंडर-20 में मुस्कान ने कांस्य जीता। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले : डिस्कस : सोनी, पूजा, डी. श्रीवास्तव, रिया, स्वीटी, आरजी, रिमा, प्रियंका, मुस्कान, प्रियंका, ए. कुमारी, रितिका, प्रिंस, अभिनव, ए. साही, एस. कुमार, कुंदन, संकल्प, शाट पुट : आशा, निशा, दिव्यानी, मीनू सोरेन, नीलम, रिमा, भारती, आभा, रिती, अवरिता, प्रियंका, भाला फेंक : आशा, मीनू, आकांक्षा, मीनू, जितारा, प्रियंका, अंजनी, सपना, मुस्कान, कोमल, स्वाति, नेहा, विराट, राज, संदीप, सुदामा, आनंद, जीवंत, मोहित, प्रशांत, मनीष, आशुतोष, अरुण, रोहित, 5000 मीटर : विवेक, देव, अमित, रिमा, प्रतिमा, पूजा, अंजलि, अनिता, पल्लवी, अजित, कुणाल, संजीत, 400 मीटर : अनिता, राबड़ी, राधिका, पार्वती, सुमन, नेहा, गुड़िया, शिवानी, अंशु, सोनी, सोनाक्षी, रोजी, आनंद, प्रिंस, अमन, ए. राजन, विवेश, सूरज, कृष्णा, गौतम, वीर, चंद्रशेखर, अलपेश, शुभम।