विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, निकली बंपर भर्तियां

By Mrityunjay Kumar Edited By:
Published: Wed, 10 Dec 2014 10:05 AM (IST)Updated: Wed, 10 Dec 2014 10:39 AM (IST)

राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 41871 पदों पर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 41871 पदों पर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को शिक्षकों की जरूरत के हिसाब से सभी जिलों में पदों को चिह्नित कर आवंटित कर दिया। ऐसे शिक्षकों की नियुक्ति उन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगी, जहां सत्र 2015-17 में शिक्षण कार्य प्रारंभ होना है।

शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल के मुताबिक 400 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति भी होगी। कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति में उन माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां सभी आवश्यक संसाधन मौजूद हैं। मैथिली, पाली, प्राकृत, मगही, भोजपुरी एवं बंगला विषयों में भी जरूरत के हिसाब से शिक्षकों की नियुक्ति और उससे संबंधित पदों जिलों को आवंटित किए गए हैं। संगीत शिक्षक की नियुक्ति से पहले बालिका उच्च विद्यालयों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित विद्यालयों में संगीत शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 16 दिसम्बर से नियोजन इकाइयों में आवेदन जमा होंगे। इसके लिए पहले ही शिड्यूल जारी किया जा चुका है।