पटना और सिवान में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत, दो घायल
बिहार की राजधानी पटना और सिवान में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन ने अपनी जान गंवा दी। पटना के दुल्हिनबाजार में हुए एक हादसे में दस साल के छात्र की मौत हो गई।
पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी पटना और सिवान में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन ने अपनी जान गंवा दी। छपरा-सिवान मुख्य पथ पर जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से दो की मौत हो गई तो पटना के दुल्हिन बाजार इलाके में दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक दस वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल
सिवान: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतक भटवलिया निवासी किशोर यादव तथा दूसरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर निवासी राजकिशोर यादव तथा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मुन्ना यादव बताया जाता है। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात नुरुद्दीनपुर निवासी राजकिशोर यादव अपनी मौसेरी बहन को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे तभी छपरा-सिवान मुख्य पथ पर भटवलिया गांव के पास एक अज्ञात वाहन के धक्का से राजकिशोर यादव की मौत हो गई, जबकि पानमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी घटना गोपालपुर की है। बताया जाता है कि हुसैनगंज के रसूलपुर निवासी मुन्ना यादव तथा ओमप्रकाश यादव एक साथ साइकिल से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे मुन्ना यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
पटना में दस वर्षीय छात्र की मौत
पटना के दुल्हि बाजार में शुक्रवार में की सुबह सड़क हादसे में दस वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के इचीपुर गांव निवासी जितेंद्र पासवान का 10 वर्षीय पुत्र विकास कुमार भगवानगंज थाना के देवरिया गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। जिससे विकास कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।