AMAZING: घर में सोया था परिवार, अचानक रेंगने लगे 28 सांप ...फिर हुई ये बात
घर में पूरा परिवार सोया था कि अचानक दर्जनों सांप रेंगने लगे। दहशतजदा लोग बाहर भागे। फिर लोगों ने पूरे 28 सांप मार गिराए। घटना बिहार के गोपालगंज की है।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 10:21 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 10:47 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। कल्पना कीजिए कि आप घर में सोए हों और अचनक आपके आसपास दर्जनों सांप रेंगने लगें। कुछ ऐसा ही हुआ बिहार के गोपालगंज में, जब एक किसान दया महतो के बेड रूम से एक-एक कर पूरे 27 सांप निकले। जानकारी के अनुसार गोपालगंज के थावे स्थित चनावे गांव के किसान दया महतो के घर में अचानक एक-एक कर जहरीले सांप निकलने लगे। इसे देखकर घर के लोग बाहर भागे। घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुटे।
किसान एक सांप मारता था तो दूसरा निकल आता था। उसने गांव वालों के सहयोग से एक-एक कर 27 सांपों को मार डाला। उनमें करीब नौ फीट का कोबरा भी शामिल बताया जा रहा है। सांप जिस बिल से निकल रहे थे, उसमें से दर्जनों अंडे भी मिले।
गांव में एक घर से ही इतने सांपों का मिलना चर्चा में है। इससे गांव में भय का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें