Move to Jagran APP

HIGHLIGHTS बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: गांव की सरकार में नए चेहरों की भरमार, पूर्व मंत्री सरयू राय की बहू चुनाव हारीं

HIGHLIGHTS Bihar Panchayat Mukhiya Chunav Result पंचायत चुनाव के चौथे चरण की मतगणना के परिणाम चौंकाने वाले हैं। जिला परिषद सदस्‍य मुखिया पंचायत समिति सदस्‍य वार्ड सदस्‍य सरपंच व पंच के पदों के कई सिटिंग जनप्रतिनिधि चुनाव हार गए हैं। पूर्व मंत्री सरयू राय की बहू चुनाव हार गईं हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 06:05 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 04:22 PM (IST)
HIGHLIGHTS बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: गांव की सरकार में नए चेहरों की भरमार, पूर्व मंत्री सरयू राय की बहू चुनाव हारीं
पंचायत चुनाव के चौथे चरण की मतगणना के कुछ विजेता। तस्‍वीरें: जागरण।

पटना, जागरण टीम। बिहार में चौथे चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना के परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच के पदों के लिए 88137 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले के पहले दिन गांव की सरकार में कई नए चेहरे शामिल हुए दिख रहे हैं। जबकि, कई सिटिंग जनप्रतिनिधि चुनाव हार गए हैं। झारखंड के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक सरयू राय की बहू बक्‍सर में मुखिया का चुनाव हार गईं हैं।

loksabha election banner

Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result HIGHLIGHTS

04:00 PM- झारखंड के पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक सरयू राय की बहू निधु देवी बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड की हरपुर जलवांसी पंचायत से मुखिया का चुनाव हार गईं हैं। सरयू राय के भतीजे संतोष राय की पत्नी निधु देवी पंचायत की निवर्तमान मुखिया थीं। पंचायत से मनीषा शुक्ला ने बाजी मारी। सरयू राय की बहू तीसरे स्थान पर रहीं।

03:35 PM- मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड के मुखिया चुनाव विजेता

1. मानपुर: रामवती देवी

2. कमरगामा: जयकृष्ण शर्मा

3. दुलार पिपराही: पप्पू यादव

4. रूपौली: अमिता देवी

5. भवानीपुर: प्रवीण कुमार

03:08 PM- वैशाली के चेहराकला व लालगंज से मुखिया चुनाव विजेता

चेहराकाला

1. विशनपुर अररा -  पम्मी कुमारी

2. चेहराकला - ब्रम्हदेव राय

3. मंसूरपुर हलैया - शंभुशरण राय

4. अबाबकरपुर - रामदीप कुमार

5. मथना मिल्की - नंदकिशोर राय

6. खाजेचांद छपड़ा - शाकिब अनवर विजय

लालगंज

1. जलालपुर - सुधांशु कुमार

2. सररिया - उर्मिला राय

3. सहदुल्लाहपुर - पिंकी कुमारी

4- युसुफपुर - शीला देवी

5. मानपुर मोटालूक -शशिकांत गोविंद

02:53 PM- मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड के मुखिया के परिणाम

मौरा कबियाही में नीलम देवी, झरकाहा में कुंदन कुमार, परसा में बालकृष्ण यादव उर्फ ढबलू यादव, रामपुर लाही में पूजा पल्लवी, गिद्धा में वीरेंद्र कुमार शर्मा, बेहरारी में प्रेमलता कुमारी, सोनवर्षा में सबिता देवी, जीरवा मधेली में राधेश्याम शर्मा, रायभीर में सुष्मिता चौपाल की जीत हुई है।

02:30 PM- सारण जिला के मशरख प्रखंड की चाॅदकुदरिया पंचायत से धर्मेन्द्र मांझी मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। मशरख प्रखंड की कर्णकुदरिया पंचायत से नसीमा खातून मुखिया बनी हैं। मशरख प्रखंड की डुमरसन पंचायत से बच्चालाल साह नए मुखिया बने हैं।

02:25 PM- बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र की सागी पंचायत में मुखिया पद पर मो. इरशाद जीते। वहां की खोदावंदपुर पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 1 सागी से मो. जुनैद अहमद विजयी हुए हैं। पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 2 सागी से नरेश पासवान विजयी हुए हैं। सागी पंचायत के सरपंच पद पर प्रमिला देवी निर्वाचित हुईं हैं। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 दौलतपुर पंचायत से उमा कुमार चौधरी मुखिया बने हैं।

02:15 PM- बेगूसराय के दौलतपुर क्षेत्र संख्या 3 पंचायत समिति पद पर कुमारी मोनिका विजयी रहीं हैं। खोदावंदपुर पंचायत समिति  क्षेत्र संख्या 05 बाड़ा से विनोद सहनी चुनाव जीते हैं। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र से मुखिया पद के लिए निवर्तमान मुखिया बेबी देवी दोबारा चुनाव जीत गईं हैं।

02:00 PM- अररिया की बसमतिया पंचायत से रौनी खातून बनी मुखिया। बबुआन पंचायत के मुखिया बने

इमाजुद्दीन। बेला पंचायत के मुखिया बने जमशेद आलम। बांका के बौंसी प्रखंड से गोकुला से सीता देवी, फगा से हरिहर यादव, कैरी से डॉली मुखिया निर्वाचित। कटिहार के समेली प्रखंड की तीन पंचायतों छोहार से सरिता देवी, डुमर से मनीष कुमार ठाकुर एवं मलहरिया से राजकुमार भारती मुखिया बने। कटिहार के मनसाही की मोहनपुर पंचायत से मुखिया बनीं प्रियंका कुमारी।

01:48 PM- पटना के दुल्हिन बाजार जिला परिषद क्षेत्र से पहली बार जीते मो. मुमताज अंसारी। ऐनखा भीमनीचक पंचायत से मुखिया बने रंजीत यादव। लाला भादसारा पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार अरविंद मौर्य की जीत। सिंघाड़ा कोपा पंचायत से दूसरी बार मुखिया बने कमरुद्दीन कुरैसी। राजीपुर पंचायत पहली बार मुखिया बनीं गुड़िया देवी।

01:38 PM- बिहार के सभी केंद्रों मतगणना जारी है। बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। विजयी प्व पराजित प्रत्‍याशियों के समर्थक आपस में उलझ न जाएं, इसे लेकर पुलिस पहले से सतर्क है। चुनाव परिणाम लगातार आते जा रहे हैं।

01:15 PM- पटना की सिकंदपुर पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार अर्घानन्द पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मल पासवान को हराया। पंचायत समिति सदस्य पद पर पहली बार छोटी कुमारी विजयी हुईं। सिकंदरपुर पंचायत समिति सदस्य के लिए मीरा देवी विजयी। बिहटा उत्तरी भाग- 05 से पूर्व जिला पार्षद ज्योति सोनी जीतीं। सदावह डोरवा पंचायत से मुखिया पद पर रेखा कुमारी निर्वाचित। जिला परिषद बिहटा उत्तरी से आशा देवी विजयी। परेव पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार अंजू देवी विजयी।

01:05 PM- कटिहार के मनसाही की मोहनपुर पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद पर सबीला खातून जीतीं। मनसाही की साहेबनगर में मुखिया बनीं मरजीना खातून।

12:50 PM- मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र की हलीमपुर पंचायत के मुखिया उम्मीदवार अजय राय की मौत हो गयी है। इस कारण हलीमपुर में मुखिया पद पर होने वाला चुनाव पर ग्रहण लग सकता है।

12:40 PM- मुजफ्फरपुर के आरडीएस कालेज केंद्र पर चल रहे मतगणना के दौरान गेट पर उमड़ी भीड़। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण करने के दौरान लाठीचार्ज  किया। इस दौरान कई महिलाएं भी घायल हो गईं। मोतिहारी में भी

मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का किया, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए हैं।

12:27 PM- कटिहार के मनसाही प्रखंड की चितोरिया पंचायत से मुखिया पद पर दिग्विजय पासवान निर्वाचित घोषित। नवादा के अकबरपुर प्रखंड की अकबरपुर पश्चिमी जिला परिषद सीट पर रूबी देवी ने जीत दर्ज की है।

12:15 PM- जमुई के सोनो प्रखंड से मुखिया चुनाव का अपडेट

रजौन से साजो बीबी, सोनो से रेखा देवी, बलथर से रंजू देवी, केशोफरका से गणेश तूरी, लोहा से जमादार सिंह, लखनकियारी से सोनी देवी तथा ढोढरी से राम ठाकुर जीते। अब तक केवल चुरहैत, सोनो तथा लोहा पंचायतों में निवर्तमान मुखिया की वापसी हुई है।

12:10 PM- किशनगंज प्रखंड के बेलवा पंचायत से मुखिया पद पर तैयबुर रहमान पहली बार जीते। किशनगंज की गाछपाड़ा पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार मतिउर्ररहमान ने जीत हासिल की। पूर्णिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 से अशोक कुमार हासदा विजयी घोषित। मुंगेर के असरगंज की अमैया पंचायत में हसिया देवी ने रेखा देवी को हराया तो चोरगाव पंचायत से बाबी देवी जीतीं।

12:02 PM- पटना के राजीपुर से मुखिया बनीं गुरिया देवी। जिला पार्षद 13 क्षेत्र से मुमताज अंसारी चुनाव जीते। आनंदपुर पंचायत से सिटिंग मुखिया किरण देवी फिर विजयी हुईं। कटेसर पंचायत में मुखिया पद पर सुमन कुमारी पहली बार जीतीं। सिकंदपुर पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार अर्घानन्द पासवान विजयी हुए। पंचायत समिति सदस्य पद पर पहली बार छोटी कुमारी विजयी रहीं। सिकंदरपुर पंचायत समिति सदस्य  पद पर मीरा देवी ने पहली बार विजयी रहीं। बिहटा उत्तरी भाग- 05 से पूर्व जिला पार्षद ज्योति सोनी को आशा देवी ने पराजित कर दिया।

यह भी पढ़ें - एक Click में जानिए कोसी, पूर्व बिहार और सीमांचल के पंचायत चुनाव परिणाम

11:55 AM- नवादा की चार पंचायतों के परिणाम घोषित, मिले नए मुखिया

नवादा के अकबरपुर प्रखंड के मतों की गिनती जारी है। चार पंचायतों के मुखिया पद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चारों पंचायतों को नए मुखिया मिले हैं। गोविंद बिगहा में राम अवतार राजवंशी, तेयार में ममता कुमारी, सकरपुरा में रीना देवी और बड़ैल पंचायत में कुमारी दीपमाला ने जीत दर्ज की है।

11:45 AM- जमुई जिला सोनो प्रखंड की सोनो पंचायत से तीसरी बार रेखा देवी निर्वाचित। सोनो पंचायत से रेखा देवी की गातनी मंजू देवी ने भी पंचायत समिति सदस्‍य बनीं हैं।

11:35 AM- नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के मतों की गिनती जारी है। चार पंचायतों के मुखिया पद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन चारों पंचायतों को नए मुखिया मिले हैं। गोविंद बिगहा में राम अवतार राजवंशी ने 1366, तेयार में ममता कुमारी ने 2577, सकरपुरा में रीना देवी ने 1782 और बड़ैल पंचायत में कुमारी दीपमाला ने 630 मत प्राप्त कर जीत का स्वाद चखा है। अकबरपुर प्रखंड में भी शुरूआती परिणाम अन्य तीनों प्रखंडों की तरह ही आ रहा है। नए मुखिया चुनकर सामने आ रहे हैं।

11:25 AM- सहरसा के सत्तर कटेया प्रखंड की बिजलपुर से संजू कुमारी ने यशोधर ठाकुर को हराया। कटिहार की छोहार से पंचायत समिति सदस्य पद पर बिलास हरि जीते। जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड से कमला कुमारी जिला परिषद सदस्य निर्वाचित।

11:11 AM- जमुई के सोनो प्रखंड की महेश्वरी पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया अवधेश कुमार सिंह जीत गए हैं। चुरहैत पंचायत से गेना मांझी चौथी बार मुखिया बने हैं। मुजफ्फरपुर की निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष इंद्रा देवी पराजित हो गईं हैं। मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 38 से विभा देवी ने उन्हें आठ हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

11:00 AM- जमुई के सोनो प्रखंड से मुखिया पद के विजेताओं के अपडेट

सारेबाद - शैला देवी, छुछुनरिया- माइकल भूला, लालीलेवार- मीरा देवी, थम्हन- गायत्री देवी, बाबूडीह- सहाना खातून, चुरहैत- गेना मांझी, महेश्वरी-  अवधेश कुमार सिंह।

10:55 AM- मधुबनी के आरके कॉलेज में राजनगर व खजौली प्रखंडों की मतगणना जारी। राजनगर के शिविपट्टी पंचायत से रंजू देवी एवं करहिया पूर्वी पंचायत से राजेश भंडारी मुखिया पद पर जीत चुके हैं। मतगणना में राजनगर व खजौली प्रखंड के 3319 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है।

10:50 AM- पूर्णिया के धमदाहां की 20 पंचायतों में मतगणना जारी। दमगाड़ा से अशोक यादव जीते तो मुगलिया से राखी देवी ने भी मुखिया का चुनाव जीत लिया है। बांका की के कुडरो पंचायत से निवर्तमान मुखिया जयशंकर रवि जीत गए हैं।

10:38 AM- बांका के बभनगामा से बाबूराम किस्‍कू 504 वोट से जीते। मुखिया के चुनाव में उन्‍होंने जीत दर्ज की है। उधर पूर्णिया के धमदाहां की 20 पंचायतों में मतगणना जारी है।

10:30 AM- मुंगेर के असरगंज प्रखंड की सात पंचायतों में मतगणना जारी। अमैया पंचायत से हसिया देवी मुखिया का चुनाव जीतीं। लखीसराय के रामगढ़ चौक की आठ पंचायतों की मतगणना कुछ देर पहले शुरू हो चुकी है।

10:20 AM- किशनगंज की हालामाला पंचायत से मो. इसहाक ने मो. एहतशाम को मुखिया के चुनाव में पराजित किया। बांका के बौंसी प्रखंड की अंगारो पंचायत में अर्चना देवी तो बभनगामा में बाबूराम किस्‍कू मुखिया का चुनाव जीते।

10:15 AM- मतगणना के परिणाम लगातार आ रहे हैं। पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड की पश्चिमी सरोत्‍तर पंचायत पर पर मुखिया पद पर माला देवी विजसी रहीं। ढ़ाका के गवनद्री से ताहरा खातून बनीं मुखिया।

10:10 AM- बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड की हकीमपुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया लालू प्रसाद को विनोद सिंह ने मुखिया का चुनाव हराया। भोजपुर के तरारी प्रखंड की सेदहां पंचायत में अक्षय कुमार मुखिया का चुनाव जीते। पटना के दुल्हिन बाजार प्रखंड की धाना निसरपुरा पंचायत में धर्मेंद्र कुमार उर्फ राहुल मुखिया का चुनाव जीते हैं।

09:50 AM- पूर्वी चंपारण के ढ़ाका की गहई पंचायत से रागिनी देवी व करसहिया से मेनका देवी चुनाव जीतीं। ढ़ाका की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख खुशबुन नेशा विजयी रहीं। केसरिया के पूर्वी सरोत्‍तर से मुखिया पद पर इंदु देवी जीतीं।

09:45 AM- मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड की जमालाबाद पंचायत से मुखिया पद पर सुमित्रा देवी जीतीं। बक्‍सर के इटाढ़ी के प्रखंड प्रमुख रमन चौहान चुनाव हारे, जिन्‍हें हकीमपुर की पंचायत समिति सीट पर मधुकर गुप्ता ने शिकस्त दी। कैमूर के चांद की विउरी पंचायत से बीडीसी प्रमोद साहनी चुनाव जीते, वहीं विउरी पंचायत से प्रतिमा सिंह मुखिया पद से चुनाव जीत गईं हैं।

09:39 AM- औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड का पंचायत चुनाव परिणाम

पौथू पंचायत में डिम्पल कुमारी ने निवर्तमान मुखिया मंजू देवी को 509 वोटों से हराया। इटार पंचायत में विमला देवी ने निवर्तमान मुखिया अजमेरी खातून की जमानत जब्त करा दी है।

09:30 AM- बांका के बौसी प्रखंड की 14 पंचायतों के विभिन्न पदों के 1349 उम्मीदवारों को मिले वोटों की गिनती शुरू जारी है। परिणाम सुबह 10 बजे से  आने की उम्‍मीद है। पहले डहुआ पंचायत का परिणाम आएगा।

09:27 AM- मतगणना केंद्रों पर प्रत्‍याशियों के समर्थकों क भारी भीड़ उमड़ रही है। मतगणना वाले शहरों में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया गया है। कानून-व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क दिख रही है।

09:15 AM- बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड की 15 पंचायतों की मतगणना चल रही है। पहला परिणाम हकीमपुर पंचायत का आया, जिसमें नए प्रत्याशी विनोद सिंह ने निवर्तमान मुखिया लालू प्रसाद को 223 मतों से हराकर बाजी मार ली है।

09:10 AM- भोजपुर जिले में सेदहां पंचायत से आया पहला परिणाम। पहली बार सातवीं पास 22 वर्ष के अक्षय कुमार छह वोट से जीते। अब धीरे-धीरे परिणामों के आने का सिलसिला तेज होगा। उधर, जमुई जिला अंतर्गत सोनो प्रखंड से भी पहला परिणाम घोषित किया जा चुका है। वहां की सारेबाद पंचायत से 261 मतों के अंतर से मुखिया प्रत्याशी गुरुदयाल यादव चुनाव जीते हैं।

09:00 AM- कैमूर के मोहनिया बाजार समिति मतगणना केंद्र पर मतगणना की तैयारियां जारी हैं। उधर, कटिहार के  तीन गछिया बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती करीब एक घंटा विलंब से अब शुरू हाेने जा ही है।

08:45 AM- पंचायत चुनाव की मतगणना शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार तक जारी रहेगी। हर निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पूरी होने के साथ-साथ नतीजे भी घोषित किए जाते रहेंगे। कुछ देर बाद से परिणाम आने लगेंगे।

08:20 AM- पटना जिले के बिहटा प्रखंड में मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। यहां गुरुवार को ही चुनाव ड्यूटी में लगाए गए एक शिक्षक की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था। इसे देखते हुए भी प्रशासन सतर्क है।

08:00 PM- बिहार के 53 प्रखंडों की 797 पंचायतों के प्ंचायती राज जनप्रतिनिधियों के पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 88137 प्रत्याशियों की मतगणना शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें कुछ जगह अभी मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहां कुछ हीं देर में मतगणना आरंभ हो जाएगी।

07:45 AM- अब 15 मिनट बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके आधे घंटे बाद से परिणाम आने लगेंगे, ऐसी संभावना है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पदवार अलग-अलग मतगणना की व्‍यवस्‍था की गई है।

07:25 AM- मतगणना में अगर हार-जीत का अंतर नौ वोट तक रहता है तो प्रत्याशी पुनर्मतगणना करा सकते हैं। संबंधित बूथ या पंचायत की पुनर्मतगणना के बाद हीं चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। पुनर्मतगणना के बाद फिर पुनर्मतगणना नहीं की होगी।

07:00 AM- राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर कर्मियों काे सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। प्रत्‍याशी व उनके प्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं। केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थक भी आ रहे हैं।

06:30 AM- चौथे चरण की मतगणना आज है, लेकिन 3220 प्रत्याशी पहले हीं निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें एक मुखिया के अलावा 115 वार्ड सदस्य और 3104 पंच शामिल हैं। । इसके साथ हीं ग्राम पंचायत समिति सदस्यके सात तथा ग्राम कचहरी पंच के 140 पदों के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

06:00 AM- त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरा का मतदान बुधवार को हुआ था। इसमें कुल 58.65 फीसद वोट पड़े थे। राज्य में सर्वाधिक 86 फीसद वोटिंग बांका जिले में तो न्‍यूनतम 42.50 फीसद वोटिंग भोजपुर में हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.