प्रवासी श्रमिकों के लिए बिहार में बना कंट्रोल रूम, टोल फ्री नंबर जारी; सरकार करेगी हरसंभव मदद
Lockdown Like Condition in Maharashtra प्रवासी श्रमिकों के लिए बिहार सरकार ने बनाया 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम टोल-फ्री नंबर जारी एक फोन कॉल पर मिलेगी हर जरूरी और संभव मदद श्रमायुक्त कोषांग में नियंत्रण कक्ष से श्रमिकों को मिलेगी मदद -------
पटना, राज्य ब्यूरो। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए श्रम संसाधन विभाग की ओर से प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए मंगलवार को श्रमायुक्त कोषांग में कंट्रोल रूम स्थापित कियार गया है। विभाग ने कंट्रोल रूम के लिए टोल फ्री नंबर-18003456138 जारी किया है जिससे श्रमिक कोई सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में विभागीय पदाधिकारियों और कॢमयों की ड्यूटी लगायी गयी है। श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि विभाग के स्तर से निबंधित श्रमिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, लेकिन जो श्रमिक निबंधित नहीं है, उनकी सहायता उद्योग विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग से की जाती है।
बिहार सरकार ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के श्रमिक अन्यराज्यों में भी हैं। पिछले साल लॉकडाउ के चलते प्रदेश के बड़ी संख्या में श्रमिक फंस गए थे। तब राज्य सरकार ने कई माध्यम से श्रमिकों को मदद पहुंचायी थी। एकबार फिर कोरोना महामारी का प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य के लोग जहां हैं, वहां उन्हेंं हर संभव मदद मुहैया कराने और यदि वो बिहार लौटना चाहते हैं तो इसमें उनकी सहायता करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने श्रम आयुक्त कोषांग में कंट्रोल रूम स्थापित कर टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है।
तीन शिफ्ट में काम करेंगे पदाधिकारी व कर्मचारी
विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह ने कंट्रोल रूम में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगायी है। इसके लिए 30 अप्रैल तक ड्यूटी करने संबंधी रोस्टर भी जारी कर किया गया है। कंट्रोल रूम में चार-चार घंटे की शिफ्ट होगी, जो सुबह 8 से 12 बजे, दोपहर 12 से 4 बजे तथा शाम 4 से रात 8 बजे तक रहेगी। कंट्रोल रूम में तैनात पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि फोन करने वाले हर प्रवासी श्रमिक को यथासंभव सहयोग और जानकारी देंगे।