Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार के 31 जिलों में यलो अलर्ट, कोहरे के कारण दोपहर में भी नहीं दिख रही धूप

Bihar Weather Forecast बिहार में ठंड का असर कम होने का नहीं ले रहा नाम 16.2 डिग्री पर पहुंचा राजधानी पटना का अधिकतम पारा प्रदेश के अधिकांश जिलों में छाया रहा घना कोहरा 14 जिलों में रहा कोल्ड-डे राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा गया

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 08:13 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:13 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार के 31 जिलों में यलो अलर्ट, कोहरे के कारण दोपहर में भी नहीं दिख रही धूप
पटना में घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्‍यता कम। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। Patna Weather Forecast: बिहार में सर्दी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मकर संक्रांति के बाद आम तौर पर ठंड कम हो जाती है, लेकिन इस बार ठीक इसके उल्‍टा हुआ है। मकर संक्रांति से ही बिहार के लोगों को सही मायने में ठंड का अहसास हो रहा है। राज्‍य के अधिकांश जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि वातावरण में घना कोहरा छाया रहेगा। लोगों को इससे सावधान रहना होगा।

loksabha election banner

शनिवार को बिहार के 14 जिलों में रहा कोल्‍ड डे

पटना में शनिवार को दोपहर बाद इतना ज्यादा कोहरा छाया कि दिन में ही अंधेरा हो गया। ठंड इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोग शाम को ही घरों की ओर भागने लगे। देखते ही देखते रात आठ बजे तक शहर की अधिकांश बाजार व सड़कें खाली हो गईं। शाम में कोहरा इतना घना हुआ कि 100 मीटर भी दृश्यता मुश्किल से थी। इससे वाहन चलाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को राज्य के 14 जिलों में कोल्ड-डे रहा और 31 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। आज भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने की उम्‍मीद है।

जनवरी के अंत तक बनी रह सकती ऐसी स्थिति

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार ने कहा, वर्तमान में राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में घना कोहरा छाया है। विज्ञानियों का कहना है कि वातावरण में मौजूद नमी जैसे ही धूप के संपर्क में आ रही, तेजी से वाष्पीकरण हो रहा। इससे वातावरण कोहरे से भर जा रहा है। ऐसी स्थिति जनवरी के अंत तक बनी रहने की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान में चार डिग्री की हुई गिरावट

वातावरण में घना कोहरा छाए रहने से राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में शनिवार को चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस था। राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गया में अधिकतम तापमान 19.9 रिकॉर्ड किया गया, जबकि यहां पर शुक्रवार को तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस था। पूर्णिया व भागलपुर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

लोगों को सावधान रहने की जरूरत

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान स्थिति में लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। खासकर वाहन चालकों को अत्यंत सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है। उनकी जरा-सी लापरवाही घातक साबित हो सकती है। लोगों को भी घरों की खिड़की-दरवाजे बंद रखने होंगे।

यलो अलर्ट वाले जिले

पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगडिय़ा व जमुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.