Move to Jagran APP

Patna Weather Forecast: बिहार में लगातार गिर रहा पारा, तेज बफीर्ली हवाओं से अभी और बढ़ेगी ठंड

Patna Weather Forecast बिहार में पश्चिम से आ रहीं बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से पारा लगातार गिर रहा है। आगे ठंड के और बढ़ने के आसार हैं। इस खबर में जानिए बिहार में मौसम का पूर्वानुमान।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 09:26 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 02:32 PM (IST)
Patna Weather Forecast: बिहार में लगातार गिर रहा पारा, तेज बफीर्ली हवाओं से अभी और बढ़ेगी ठंड
बिहार में ठंड का हाल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

पटना, जागरण संवाददाता। पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं की गति तेज होने के कारण बिहार के मौसम का मिजाज बुधवार से बदल गया है। तेज बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मकर संक्रांति की सुबह भी पटना सहित राज्‍य के कई भागों में कोहरे व धुंध का माहौल है। मौसम के अभी और ठंडा होने की उम्‍मीद है।

loksabha election banner

बुधवार को राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पटना में मकर संक्रांति के दिन आज आकाश में कोहरे व धुंध के साथ सुबह हुई। आगे आसमान साफ होने के साथ तापमान में और गिरावट आएगी। पारा गिरने के कारण अभी भीषण ठंड जारी रहेगी। देश के उत्तर-पश्चिम भाग से बह रही बर्फीली हवा की गति 18 किमी प्रति घंटे से भी अधिक है। इस कारण ठंड व ठिठुरन की स्थिति बनी रहेगी।

न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य के पूर्वी भागों के एक-दो स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गया सबसे ठंडा और 23.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबौर सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बीते पांच दिनों के तापमान पर डालते हैं नजर

                     अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान

10 जनवरी -             27 डिग्री                 16 डिग्री

11 जनवरी -             26 डिग्री                 12 डिग्री

12 जनवरी -             25 डिग्री                 10 डिग्री

13 जनवरी -             19 डिग्री                 08 डिग्री

14 जनवरी -             19 डिग्री                 08 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.