Move to Jagran APP

बिहार में 21 IPS का तबादला, हटाए गए MLA पर शिकंजा कसने वाले SP विवेकानंद

राज्य सरकार ने नालंदा के एसपी विवेकानंद को हटा दिया है। अब 2012 बैच के आइपीएस अधिकारी कुमार आशीष को नालंदा की जिम्मेदारी दी गयी है। सियासी हलके में एसपी के तबादले को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गयी है।

By Prasoon Pandey Edited By: Published: Fri, 19 Feb 2016 02:45 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2016 10:30 PM (IST)
बिहार में 21 IPS का तबादला, हटाए गए MLA पर शिकंजा कसने वाले SP विवेकानंद

पटना। राज्य सरकार ने नालंदा के एसपी विवेकानंद को हटा दिया है। अब 2012 बैच के आइपीएस अधिकारी कुमार आशीष को नालंदा की जिम्मेदारी दी गयी है। सियासी हलके में एसपी के तबादले को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गयी है। इसे राजद विधायक राजबल्लभ यादव पर लगे नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप से जोड़कर देखा जा रहा है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि एसपी विवेकानंद ने आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव की गिरफ्तारी के लिए काफी दबाव बनाया था। उन्होंने एक दिन पहले ही मीडिया के सामने हर हाल में विधायक की गिरफ्तारी का दावा किया था। इसके एक दिन बाद एसपी विवेकानंद की तबादले की ख़बर आ गयी। गृह विभाग ने शुक्रवार दोपहर इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

पढ़ें : नाबालिग दुष्कर्म मामला : साक्ष्य मिटाने के आरोप में राजद विधायक का बेटा गिरफ्तार

21 आइपीएस का तबादला

राज्य सरकार ने सूबे की विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 21 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर और नालंदा के एसपी शामिल हैं। आशीष भारती को मुंगेर का एसपी बनाया गया है, जबकि कुमार आशीष को नालंदा भेजा गया है। दीपक रंजन को निगरानी विभाग का एसपी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : नवरुणा मामला : CBI कराएगी पुलिस अधिकारी जितेन्द्र प्रसाद का पॉलीग्राफी टेस्ट

पूर्णिया, मुंगेर, कोसी व दरभंगा में नए डीआइजी पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर के साथ-साथ पूर्णिया, मुंगेर, कोसी में नए डीआइजी भी नियुक्ति की गयी है। नागेन्द्र प्रसाद सिंह को कोसी का डीआइजी बनाया गया है, जबकि उपेन्द्र कुमार सिन्हा को पूर्णिया भेजा गया है। अशगल इमाम को मुजफ्फरपुर का डीआइजी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : जेएनयू विवाद : नीतीश ने PM से पूछा, बताएं देशद्रोह की क्या है परिभाषा?

स्थानांतरित आइपीएस अधिकारियों की सूची

  • कुमार आशीष : एसपी, नालंदा
  • दीपक रंजन : एसपी, निगरानी
  • विकास कुमार : एसपी, मधेपुरा
  • अश्विनी कुमार : एसपी, सहरसा
  • आशीष भारती : एसपी, मुंगेर
  • उपेंद्र कुमार सिन्हा : डीआइजी, पूर्णिया
  • असगर इमाम : डीआईजी, मुजफ्फरपुर
  • वरुण कुमार सिन्हा : डीआइजी, भागलपुर
  • चंद्रिका प्रसाद : डीआइजी, कोसी
  • विनोद कुमार : डीआइजी, दरभंगा
  • सौरव कुमार : डीआइजी, गया
  • विनोद कुमार : डीआइजी, दरभंगा
  • रत्न संजय कटियार : आइजी, विशेष निगरानी इकाई
  • अवधेश कुमार शर्मा : आइजी आधुनिकीकरण
  • प्रदीप कुमार श्रीवास्तव : आइजी, वायरलेस
  • नागेंद्र प्रसाद सिंह : अपर नागरिक सुरक्षा आयुक्त
  • सुनील कुमार : कमांडेंट, बीएमपी 16
  • क्षत्रनील सिंह : बीएमपी 14 का प्रभार
  • दीपक वर्णवाल : विशेष सुरक्षा दल का प्रभार
  • इसके अलावा किशनगंज के डीएसपी का भी तबादला किया गया है।
यह भी पढ़ें : जेएनयू विवाद Dy. CM तेजस्वी का तंज - बीजेपी के लोग देशभक्त, बाकी देशद्रोही

यह भी पढ़ें : लालू का BJP से सवाल - अफजल समर्थकों के सहयोगी कैसे पढ़ा सकते हैं देशभक्ति का पाठ?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.