तीन हजार 738 प्रत्याशी मैदान में, पिछले चुनाव से 288 बढ़े
पटना। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए 1208 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पटना। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए 1208 प्रत्याशी मैदान में हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया, तीनों चरणों को मिलाकर विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन हजार 738 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि पहले चरण की 71 सीटों के लिए 1066 और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए 1464 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार औसतन प्रति सीट 15.38 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले दो चुनाव की तुलना में इस वार प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी है। 2015 में तीन हजार 450 और 2010 में तीन हजार 523 प्रत्याशी मैदान में थे। पिछले चुनाव की तुलना में 288 प्रत्याशी इस बार मैदान में अधिक हैं। तीसरे चरण में 41 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। गायघाट से मैदान में सबसे अधिक 31 प्रत्याशी :
तीसरे चरण में सबसे अधिक प्रत्याशी गायघाट विधानसभा सीट हैं। यहां 33 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। दो के नामांकन पत्र रद होने के बाद 31 प्रत्याशी मैदान में हैं। हाईप्रोफाइल सीट समस्तीपुर से 26 व मुजफ्फरपुर से 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में औसतन प्रति सीट 15.1, दूसरे में 15.57 तथा तीसरे चरण में 15.48 फीसद प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।