Move to Jagran APP

Bihar News: दरभंगा के SSP मिले कोरोना संक्रमित, कोरोना और बाढ़ से 17-17 ने गंवाई जान

Bihar News बिहार में बाढ़ व कोराना संक्रमण के कारण बुरे हालात हैं। इस बीच रविवार को सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। कोरोना से 17 लोगों की मौत हो गई। जानें मुख्य खबरें-

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 09:57 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 11:07 PM (IST)
Bihar News: दरभंगा के SSP मिले कोरोना संक्रमित, कोरोना और बाढ़ से 17-17 ने गंवाई जान
Bihar News: दरभंगा के SSP मिले कोरोना संक्रमित, कोरोना और बाढ़ से 17-17 ने गंवाई जान

पटना, जागरण टीम। LIVE Bihar News: बिहार में बाढ़ का कहर गहराता जा रहा है। अभी तक 12 जिलों को चपेट में ले लिया है। खासकर गोपालगंज, पूर्वी चंपारण व दरभंगा जिलों में हालात बेहद खराब हैं। सारण तटबंध कई जगह टूट गया है। सौ साल में पहली बार चंपारण तटबंध टूटने से भी भारी तबाही का आलम है। रविवार को डूबने से 17 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच कोरोना संक्रमण में भी रिकार्डतोड़ बढ़ाेतरी लगातार जारी है। रविवार को 2605 नए संक्रमित मिले हैं। आज कोरोना से पहली बार 17 लोगों की मौत हो गई है।

loksabha election banner

05.00 बजेः स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहली बार एक दिन में बिहार में कोरोना से 17 की मौत।

03.30 बजेः कोरोना के 2605 नए मामले आए सामने। अकेले पटना में मिले 620 नए संक्रमित।

02.38 बजे: बाढ़ में धराशायी हो गया केसरिया के आरजेडी विधायक राजेश कुमार सिंह के गांव सरोतर का पुल। गंडक नदी के उफान के कारण पिछले दिनों टूटे चम्पारण तटबंध से बाढ़ के पानी ने इलाके में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। सरोतर से पुरैना होकर बनपरुआ, नारायणपुर, चांद परसा भगवतीया आदि गांवों तक आवागमन ठप हो गया है।

02.15 बजे: जमुई में 21 वर्षीया विवाहिता की उहेज के लिए हत्या। चरकापत्थर थाना क्षेत्र के मोहनाडीह की घटना। रुखसार खातून की हत्या कर लाश को हाई स्कूल बुझाइत के समीप फेंका।

01.40 बजे: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के चुनुकपुर गांव मे चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर वहां तनाव व्याप्त हो गया है।

01.00 बजे: नवादा जिले के दो अलग अलग स्थानों पर डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आषाढ़ी गांव में 70 वर्षीय वृद्ध राघो मांझी की आहर में डूबने से मौत। हिसुआ के हदसा गांव के 14 वर्षीय विनय कुमार की ढाढ़र नदी में रविवार की सुबह डूबने से मौत।

12.15 बजे: दरभंगा के एसएसपी सहित 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। एसएसपी बाबू राम ने खुद इसकी जानकारी दी है। वे लगातार दूसरी बार पॉजिटिव आए हैं।

11.45 बजे: बांका के बौसी में एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। वह अवैध शराब कारोबार लिप्त था। उसके खिलाफ बांका और बाराहाट थानाें में लूट व छिनतई के मामले दर्ज हैं।

11.00 बजे: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटका धरमायचक गांव में रविवार की सुबह कुछ दबंगों ने कानून हाथ में लेकर हथियारों से लैस होकर एक दलित परिवार पर हमला कर दिया। उन्‍होंने ताबड़तोड़ गोलीबारी की तथा घर को आग के हवाले कर दिया।

10.30 बजे: बक्‍सर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, भीड़ ने ट्रैक्टर फूंका। पहली घटना सोनवर्षा ओपी अंतर्गत केसठ भाटा पुल के पास सुबह हुई, जिसमें ट्रैक्टर और टेम्पो की टक्कर हुई। इसमें टेम्पो पर सवार 50 वर्षीय हरेन्द्र महतो की मौत हो गई, जबकि अशोक पासवान और पंकज पासवान घायल हो गए। दोनों घायल पिता पुत्र हैं। दूसरी घटना में इटाढ़ी  मुख्य मार्ग पर सुबह भूसा लदे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगो ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

09.00 बजे: गोपालगंज में बांध टूटने के बाद सिवान के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मुसहरी बाजार में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लकड़ी नबीगंज प्रखंड की सीमा गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड से लगती है।

08.30 बजे: गंडक की उफान ने गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड में तबाही मचा दी है। प्रखंड क्षेत्र में कुल सात जगहों पर तटबंध टूट गए हैं।

07.00 बजे: जमुई में शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने लक्ष्मीपुर प्रखंड के नाजिर पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.