Move to Jagran APP

CoronaVirus: बिहार में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक्टिव केस में पटना पहले तो लखीसराय अंतिम पायदान पर

CoronaVirus बिहार में इधर कुछ दिनों के दौरान कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। एक्टिव मामलों में पटना पहले पायदान पर आ गया है। हालांकि कई जिलों में संक्रमण पर लगाम भी लगा है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:01 PM (IST)
CoronaVirus: बिहार में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक्टिव केस में पटना पहले तो लखीसराय अंतिम पायदान पर
CoronaVirus: बिहार में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक्टिव केस में पटना पहले तो लखीसराय अंतिम पायदान पर

पटना, राज्य ब्यूरो। CoronaVirus Bihar: बिहार में इधर कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) की रफ्तार बढ़ी है। राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों (active Cases) में पटना जिला पहले पायदान पर है, जबकि लखीसराय आखिरी। पटना (Patna) में अब तक 965 पॉजिटिव (Corona Positive) मिल चुके हैं। जबकि, एक्टिव केस की संख्या आज भी 487 है। लखीसराय (Lakhisarai) में महज नौ एक्टिव केस ही बचे हैं।

loksabha election banner

संक्रमितों की संख्या 11 हजार का आंकड़ा पार

दरअसल, राज्य में कोरोना के मामले जून से पूरी रफ्तार से बढ़े और देखते ही देखते संक्रमितों की संख्या 11 हजार का आंकड़ा पार कर गई। इसके साथ सुखद यह कि तकरीबन 78 फीसद की दर से संक्रमित ठीक भी हो रहे हैं। इसके बावजूद कुछ जिलों में जहां एक्टिव केस की संख्या दो अंकों तक पहुंच गई है तो वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां आज भी सर्वाधिक एक्टिव केस हैं।

एक्टिव केस के मामले में पटना पहले पायदान पर

स्वास्थ्य विभाग (Department of Health) के आंकड़ों के अनुसार एक्टिव केस के मामले में राजधानी पटना (Patna) पहले पायदान पर है। इस कड़ी में दूसरे नंबर पर भागलपुर (Bhagalpur), तीसरे पर नालंदा (Nalanda), चौथे पर मधुबनी (Madhubani) और पांचवें पायदान पर मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) है। दूसरी ओर लखीसराय (Lakhisarai) ही एकमात्र जिला है, जहां एक्टिव केस का आंकड़ा सिमटकर एक अंक में आ गया है।

एक्टिव केस वाले प्रमुख जिले

जिला             संक्रमित    स्वस्थ हुए    एक्टिव केस

पटना:               965         466             487

भागलपुर:          568         375             191

नालंदा:             347         185             157

मधुबनी:           497         368             127

मुजफ्फरपुर:      444         319             121

कम एक्टिव केस वाले पांच जिले

जिला             संक्रमित    स्वस्थ हुए    एक्टिव केस

पटना:               965         466             487

लखीसराय:        136         127             09

बांका:               240         227             13

जमुई:               94           78              15  

बक्सर:             232         217             15

अररिया:          133         116              16

राज्य में अब तक

- जांच: 251097

- पॉजिटिव: 11445

- मौत: 92

- एक्टिव केस: 2880

- स्वस्थ होने की दर: 74.09 फीसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.