Move to Jagran APP

बिहार में बसें हुईं बेबस, फिर भी प्रवासियों को नहीं होगी घर लौटने में प्रॉब्लम; बढ़ाई गईं ट्रेनें

बिहार सरकार ने बिहार बॉर्डर पर विभिन्न माध्यमों से और पैदल पहुंचने वाले कामगारों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए अंतरजिला ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। 26 ट्रेनें शुरू हुईं।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 08:10 PM (IST)
बिहार में बसें हुईं बेबस, फिर भी प्रवासियों को नहीं होगी घर लौटने में प्रॉब्लम; बढ़ाई गईं ट्रेनें
बिहार में बसें हुईं बेबस, फिर भी प्रवासियों को नहीं होगी घर लौटने में प्रॉब्लम; बढ़ाई गईं ट्रेनें

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार सरकार ने बिहार बॉर्डर पर विभिन्न माध्यमों से और पैदल पहुंचने वाले कामगारों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए अंतरजिला ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। कामगारों को गृह प्रखंड में पहुंचाने के लिए पांच हजार से अधिक बसों के साथ 26 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। इन ट्रेनों से हर दिन लगभग 42,000 से अधिक प्रवासी कामगारों को विभिन्न जिलों के स्टेशन पर पहुंचाया जा रहा है। आगे बस के माध्यम से प्रखंड मुख्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाने का इंतजाम किया गया है।

loksabha election banner

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि दानापुर, जलालपुर और कर्मनाशा स्टेशन से हर दिन विभिन्न जिलों के लिए पांच-पांच ट्रेनें चलाई जा रही है। वहीं, बरौनी से तीन, बेतिया से दो, कटिहार, गया, बक्सर, मधुबनी, सिवान और सुपौल से एक-एक अंतरजिला श्रमिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

सभी इच्‍छुक प्रवासी को बिहार लाना प्राथमिकता

उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक प्रवासी कामगारों को बिहार लाना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। पैदल या मालवाहक वाहनों में सवार होकर सफर करने वाले प्रवासी मजदूरों से सरकार की अपील कि है कि पैदल या मालवाहक वाहन में बैठकर सफर नहीं करें। सुरक्षित परिवहन के लिए नजदीकी थाने, बस पड़ाव जहां वाहन कोषांग बने हुए हैं वहां जाएं। सभी डीएम एवं थानों को निर्देश दिया गया है कि जो पैदल आ रहे हैं उन्हेंं बस द्वारा उनके संबंधित जिले और गृह प्रखंडों में पहुंचाया जाए।

स्पेशल ट्रेन की सूची

कहां से कहां तक (ठहराव स्टेशन)

  • बरौनी-1 समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी
  • बरौनी-2 समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया
  • बरौनी-3 खगडिय़ा, सहरसा, सुपौल
  • बेतिया-1         मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी
  • बेतिया-2         मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, दानापुर
  • बक्सर-1        आरा, दानापुर
  • दानापुर-1        मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी
  • दानापुर-2        हाजीपुर, छपरा, सिवान
  • दानापुर-3        बिहारशरीफ, तिलैया, गया
  • दानापुर-4        आरा, बक्सर
  • दानापुर-5          हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया
  • गया-1         तिलैया, बिहारशरीफ, दानापुर
  • जलालपुर-1 सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा,मधुबनी
  • जलालपुर-2 सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर,दरभंगा, मधुबनी
  • जलालपुर-3 सिवान,छपरा,हाजीपुर,समस्तीपुर,बरौनी,नवगछिया,कटिहार
  • जलालपुर-4 सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगडिय़ा,सहरसा
  • जलालपुर-5 सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगडिय़ा, नवगछिया, कटिहार
  • कर्मनाशा-1        आरा, दानापुर, बरौनी, खगडिय़ा, नवगछिया, कटिहार
  • कर्मनाशा-2        कटिहार, पूॢणया, अररिया,
  • कर्मनाशा-3        औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, बरौनी, मुजफ्फरपुर
  • कर्मनाशा-4        औरंगाबाद, गया, बिहारशरीफ
  • कर्मनाशा-5        कटिहार, पूॢणया, अररिया
  • कटिहार-1 कटिहार, नवगछिया, बरौनी, दानापुर, भोजपुर, सासाराम, भभुआ रोड
  • मधुबनी-1 दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी
  • सीवान-1 छपरा, हाजीपुर, दानापुर
  • सुपौल-1 सहरसा, खगडिय़ा, बरौनी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.