हमारे योद्धा: श्री साईं सेवा दरबार की रसोई में बने भोजन से मिट रही जरूरतमंदों की भूख
पटना में लाकडाउन के दौरान कुछ लोग जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं। यहां सामुदायिक रसोई घर में खाना तैयार किया जा रहा है।
पटना, जेएनएन। श्री साईं सेवा दरबार द्वारा मुसल्लहपुर में सात दिनों से जरूरमंदों के लिए सामुदायिक रसोई घर में खाना तैयार किया जा रहा है। यहां पहुंची भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ने रोटियां बनायीं तथा कई तरह के पकवान तैयार करने में सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी गीत के माध्यम से लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करते हुए कोरोना को हराने के लिए सबको प्रेरित किया।
इस दौरान दरबार के सुयश कुमार ज्योति, आप नेता बब्लू प्रकाश, सतीश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, मनोज कल्होत्रा, संतोष चौधरी, रवि मेहता, विष्णुकांत, शारिक खान, मो. चांद, रजिया सुल्ताना, धर्मवीर, रवि समेत अन्य खाना तैयार करने, उसे पैक कर जरूरतमंदों के बीच वितरित करने में जुटे रहे। दूसरी ओर, वाॢषक सत्संग महोत्सव महासमिति के अध्यक्ष मुन्ना ङ्क्षसह ने ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन चालक, खलासी, मजदूरों के बीच भोजन वितरित किया। उन्होंने बताया कि सांसद आरके सिन्हा ने खाद्य सामग्री मुहैया करायी है। वितरण कार्य में जनक प्रसाद ङ्क्षसह, संजीव ङ्क्षसह समेत अन्य सक्रिय रहे। वहीं, वार्ड 51 के पार्षद विनोद कुमार के नेतृत्व में गणेश कुमार, सत्य प्रकाश बिहारी, दीना प्रसाद, विनोद विश्वकर्मा समेत अन्य ने जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री बांटी।
पुलिस ने बांटा खाने का सामान, बताये साफ-सफाई के तरीके
कोरोना को लेकर लॉक डाउन होने के बाद पुलिस सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। रविवार को हवाई अड्डा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने जगदेव पथ स्थित गरीबों की बस्ती में पहुंच कर उनको कोरोना से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने की जानकारी देते हुए उनके बीच हैंड वॉश, साबुन और खाने का सामान बांटा। वहीं गर्दनीबाग थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने भी लोगों के बीच खाने के सामान का वितरण कर उन्हें लॉक डाउन का पालन करने और किसी भी परेशानी में फोन करने की बात कही। जबकि फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान ने गरीब परिवारों के बीच आटा, चावल, दाल और मसाला का वितरण किया। पुलिस की इस पहल की चर्चा भी खूब हुई।