Move to Jagran APP

बख्तियारपुर में 372 संदिग्ध रखे गए होम आइसोलेशन में

प्रखंड क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 12:20 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 12:20 AM (IST)
बख्तियारपुर में 372 संदिग्ध रखे गए होम आइसोलेशन में
बख्तियारपुर में 372 संदिग्ध रखे गए होम आइसोलेशन में

पटना बख्तियारपुर। प्रखंड क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को 20 संदिग्ध लोगों की जांच की गई। कुछ लोगों को विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है और कुछ को होम आइसोलेशन में। प्रखंड क्षेत्र में अब तक 372 संदिग्धों को होम आइसोलेशन एवं विद्यालयों में रखा गया है।

loksabha election banner

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे प्रदेश से आने वाले 20 लोगों की पहचान हुई है। पहले से क्षेत्र में 352 लोगों को होम आइसोलेशन एवं विद्यालयों में रखा गया था। प्रदेशों से लौटे लोगों की पहचान के लिए 12 टीमें क्षेत्र में कार्यरत हैं।

एम्स में सभी 40 जांच की रिपोर्ट निगेटिव

क्वारंटाइन वार्ड में भी मरीजों की संख्या में कमी

संसू, फुलवारीशरीफ : एम्स पटना में शुक्रवार को 40 लोगों की फ्लू स्क्रीनिंग व जाच की गई। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। सभी को जाच के बाद घर भेज दिया गया। वहीं आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। एम्स के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि एम्स के आइसोलेशन वार्ड में छह भर्ती मरीजों में तीन ऐसे मरीज हैं, जिनकी दूसरी बीमारी के कारण होम आइसोलेशन में रखा गया है और तीन मरीज का सैंपल जाच के लिए भेजा गया है।

क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे संदिग्धों की देखरेख के लिए बाढ़ में 75 कर्मी तैनात

संस, बाढ़ : अनुमंडल के बेलछी, पंडारक और अथमलगोला प्रखंड में बने क्वारंटाइन सेंटर में संदिग्धों की देखरेख के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है। बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में एक पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारी की देखरेख में पाच सदस्यीय दल का गठन किया गया है। जिसमें विकास मित्र को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रखंड स्तर पर कार्य को निबटारा के लिए पाच कोषाग बनाए गए हैं। प्रखंड में बने 20 क्वारंटाइन केंद्र में 320 संदिग्धों को रखा गया है। जिनमें 32 लोग पंचायत स्तरीय केंद्र में रह रहे हैं। बीडीओ शुक्रवार को अगवानपुर में बने केंद्र पहुंचे और मरीजों के लिए बने भोजन को भी चखा। मुखिया मुन्ना कुमार सिंह एवं सीओ समेत टीम में शामिल सदस्य मौजूद रहे।

पंडारक बीडीओ कुमारी पूजा ने बताया कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर 223 क्वारंटाइन लोगों में 48 पंचायत स्तरीय केंद्रों में रह रहे हैं। जिनकी नियमित निगरानी के लिए करीब तीन दर्जन कर्मियों को लगाया गया है।

इधर बेलछी प्रखंड प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 59 कर्मी नियमित निगरानी एवं सूचना संग्रह में जुटे हैं। यहां 327 लोग क्वारंटाइन वार्ड में रह रहे हैं। वहीं अथमलगोला में कुल 157 लोग क्वारंटाइन वार्ड में रह रहे हैं। इनकी निगरानी के लिए पंचायतों में छहनोडल अधिकारी के साथ दो दर्जन कर्मी कार्यरत हैं। दियारा के पतलापुर पंचायत पहुंच बीडीओ ने लिया जायजा

संवाद सहयोगी, दानापुर : पतलापुर में पंचायत में क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों को बाहर घुमने की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार अंचलाधिकारी महेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं थानाध्यक्ष धीरज कुमार दियारा पहुंचे और उन्हें ऐसा नहीं करने को लेकर समझाया। घर में भी सुरक्षित रहने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पतलापुर में 60 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। कुछ लोग इसकी अनदेखी कर इधर-उधर घूम रहे थे। गाव में दो दर्जन लोगों के बाहर से पहुंचने पर हड़कंप

संसू, अथमलगोला : टाल क्षेत्र के जमालपुर बड़हिया गाव में शुक्रवार को दिल्ली से दो दर्जन लोगों का जत्था पहुंचने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सभी को जाच कराने का अनुरोध किया, लेकिन लोगों ने अनसुनी कर दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी पर मुखिया अरविंद कुमार ने बीडीओ को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बीडीओ, डॉ. पशुपति कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष उत्तम कुमार मेडिकल टीम के साथ गाव में जाकर सभी की जाच की। और होम आइसोलेशन की सलाह दी। पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामानुज सिंह एवं अन्य सहयोग में लगे रहे। वहीं सीओ पंकज कुमार ने मुख्य सड़क पर रोको-टोको अभियान चलाया।

वहीं पंडारक के बिहारीबिगहा में मेडिकल टीम ने पूर्व मुखिया रणवीर कुमार पंकज एवं प्रशासन से मिली सूचना पर एक दर्जन लोगों की जाच के बाद क्वारंटाइन केंद्र में रहने सलाह दी।

25 लोगों की जाच के बाद रखा गया होम आइसोलेशन में

संस, मसौढ़ी : पीएचसी द्वारा गठित मेडिकल टीम ने शुक्रवार को विभिन्न गावों में जाकर 25 लोगों की जाच की। इस बाबत पीएचसी प्रभारी डॉ. रामानुजम ने बताया कि फिलहाल किसी में भी कोई विशेष लक्षण नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि जाच के बाद प्रखंड के कुल 314 लोगों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।

मोकामा में प्रशासन ने किया मस्जिदों की जाच

संवाद सूत्र, मोकामा : प्रखंड के विभिन्न गावों में अवस्थित व नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड में मौजूद मस्जिदों की प्रशासन की टीम ने जांच की की। बीडीओ, सीओ, नप कार्यपालक पदाधिकारी व थाना अध्यक्षों की टीम ने मस्जिदों की छानबीन की। इस दौरान ़फारसी मोहल्ला बाजार के मुख्य पथ अवस्थित लहरिया टोला, बड़ही टोला, मराची, दरियापुर, कन्हाईपुर, समेत, अन्य मस्जिदों की गहन तलाशी ली गई। हालांकि यहां से कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.