Move to Jagran APP

पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, यातायात व्यवस्था प्रभावित Patna News

पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राजधानी के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर गुरुवार को शाम छह बजे तक 48.83 मीटर था जबकि खतरे के निशान से यह 23 सेंटीमीटर अधिक रहा।

By Edited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 09:47 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 09:45 AM (IST)
पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, यातायात व्यवस्था प्रभावित Patna News
पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, यातायात व्यवस्था प्रभावित Patna News

पटना, जेएनएन। जिले में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। गंगा दियारा के सभी गांवों का संपर्क भंग होने के कगार पर पहुंच गया है। हालांकि जनजीवन अभी प्रभावित नहीं है। यातायात व्यवस्था बंद हो गई है। गुरुवार को दिन के दस बजे से जलस्तर स्थिर हो गया है।

राजधानी के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर गुरुवार को शाम छह बजे तक 48.83 मीटर था, जबकि खतरे के निशान से यह 23 सेंटीमीटर अधिक रहा। शाम में इलाहाबाद में जलस्तर में कमी होने के कारण अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जिला प्रशासन ने बिंद टोली में सरकारी नाव का परिचालन शुरू करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बिंद टोली के लोग सुरक्षित हैं। सिर्फ उनके रास्ते पर ही पानी चढ़ गया है। अधिकारी नकटा दियारा के मुखिया से भी संपर्क में हैं।

गंगा की सहायक नदी सोन व पुनपुन का भी जलस्तर स्थिर है। गंगा रिवर फ्रंट और गंगा चैनल में दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। अधिकारी अलर्ट मुद्रा में हैं। जल संसाधन विभाग के अभियंता 24 घंटे के लिए अलग-अलग शिफ्ट में तैनात कर दिए गए हैं। गंगा व पुनपुन के तटबंध पर विशेष नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग को पूरी तैयारी रखने को कहा गया है।

loksabha election banner


दियारा में घुसा पानी
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से दियारा के लोग बाढ़ की आशंका से घिर गए हैं। बाढ़ के अंदेशे से लोग पलायन की तैयारी करने लगे हैं। लोगों में चर्चा है कि इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो दो-तीन दिन में दियारा के कई गांव पानी में घिर जाएंगे। फिलहाल, सोन-सोता के जरिये पानी पहुंचने लगा है। शकरपुर, हरशामचक, कासिमचक, हेतनपुर, पुरानी पानापुर, नवदियरी समेत अन्य गावों के निचले इलाकों व तटवर्टी क्षेत्र में पानी फैलने लगा है। देवना नाला पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पौने तीन फीट नीचे है। गुरुवार शाम को 165.15 फीट रिकॉर्ड किया गया।


जबकि खतरे का निशान 168 फीट है। लोग आने-जाने के लिए नावों का सहारा लेने लगे हैं। सहायक अभियंता विजय कुमार प्रिंस ने बताया कि गंगा व सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद, बनारस व बक्सर में गंगा का जलस्तर घट रहा है और जबकि इंद्रपुरी में सोन नदी का जलस्तर बढ़ रहा। अंचलाधिकारी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रशासन नजर रखे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.