Move to Jagran APP

सनसनी: बिहार में RJD विधायक की पत्‍नी को मिली ऐसी मौत, घर में फर्श पर पड़ी मिली लाश

बिहार में मुंगेर के अारजेडी विधायक विजय कुमार विजय की पत्‍नी की घर में अचानक हुई मौत से सनसनी फैल गई है। घटना की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 10:05 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 04:32 PM (IST)
सनसनी: बिहार में RJD विधायक की पत्‍नी को मिली ऐसी मौत, घर में फर्श पर पड़ी मिली लाश
सनसनी: बिहार में RJD विधायक की पत्‍नी को मिली ऐसी मौत, घर में फर्श पर पड़ी मिली लाश

मुंगेर [जेएनएन]। बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक विधायक की पत्‍नी की लाश उनके किराए के मकान में पड़ी मिली। अचानक हुई उनकी मौत को से सनसनी फैल गई है। विधायक की पत्नी उस मकान में अकेले रह रही थीं। मामला मुंगेर के आरजेडी विधायक विजय कुमार विजय ये जुड़ा है। वे 2014 में मुंगेर से विधायक चुने गए। इससे पहले 1998 में मुंगेर से सांसद भी रहे थे।

loksabha election banner

घर में ऐसे पड़ा मिला शव

मुंगेर के आरजेडी विधायक विजय कुमार विजय की पत्नी आशा देवी की मौत अपने आवास में हो गई। घटना की जानकारी शनिवार को तब मिली जब विधायक के पुत्र ने दिल्ली से मां के मोबाइल नंबर पर फोन किया। फोन रिसिव नहीं होने पर उन्‍होंने अपने परिचित राजेश नंद किलियार को फोन कर पता लगाने को कहा। राजेश नंद किलियर जब विधायक के शास्त्री नगर स्थित आवास पर पहुंचे, तो विधायक की पत्नी बेड के नीचे जमीन पर गिरी हुईं थीं।

जानकारी मिलने पर घर पहुंचे विधायक

राजेश ने तुरंत फोन कर विधायक के भाई प्रो. विनय कुमार सुमन, आरजेडी नेता हसीबुर्ररहमान आदि को इसकी जानकारी दी। बाद में विधायक को भी फोन पर सूचना दी गई। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर विधायक देर शाम मुंगेर पहुंच गए।

बेटे व पति अक्‍सर रहते थे बाहर

विधायक के पत्नी के निधन की खबर मिलते ही आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक के भाई प्रो. विनय कुमार सुमन ने कहा कि विधायक पैतृक मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहे हैं। मकान तुड़वाने के बाद ही उन्होंने शास्त्री नगर में किराया पर एक मकान लिया। भाभी हृदय रोग और लो ब्लड प्रेशर से पीडि़त थीं। विधायक के पुत्र विक्की और छोटू दिल्ली में रहते हैं। पति भी अक्सर बाहर ही रहते हैं।

इस कारण मौत की आशंका

माना जा रहा है कि विधायक की पत्‍नी घर में अकेले रहने और रात में तबियत खराब होने पर बेड से नीचे गिर गईं होंगी। कमरे में कोई नहीं था। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उनकी मृत्यु होने की आशंका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.