दो भाइयों की लड़ाई में पिस गया किसान, पांच कट्ठा जमीन के लिए गोली मारकर हत्या Buxar News
बक्सर में महज पांच कट्ठा जमीन के लिए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 03:31 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 03:31 PM (IST)
पटना, जेएनएन। बक्सर में महज पांच कट्ठा जमीन के लिए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो भाइयों के बीच विवाद में किसान पिस गया। मामले में शिकायत मिलने पर कोरानसराय थाने की पुलिस पहुंच गई है। हत्या कर आरोपित फरार हो गए हैं। जिनकी खोजबीन की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला कोरानसराय थाना क्षेत्र के लहना गांव का है। घटना बुधवार की सुबह करीब 11 बजे की है। डीएसपी ने बताया कि लहना गांव निवासी स्व. भरत दुबे के पुत्र संजय दुबे का जमीनी विवाद सगे भाई के बीच वर्षों से चल रहा था। संजय दुबे के भाई विवादित जमीन को गांव के ही भूमिहीन किसान आसकरण पासवान (40) को जोतने के लिए दे दी थी।
बुधवार की किसान खेत जोत रहा था। इसी बीच संजय दुबे सहित तीन नामजद आरोपियों ने गैर लाइसेंसी हथियार से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसी में एक गोली आसकरण पासवान को लग गई। इससे किसान की खेत में ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल कायम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें