मुन्ना महतो पटना जंक्शन से गिरफ्तार, पुलिस पर बम से किया था हमला Patna News
नालंदा जिले के गोकुलपुर थाना इलाके के बोधनगर के रहने वाले मुन्ना महतो को गुरुवार को पुलिस ने पटना जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया।
By Edited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 10:01 AM (IST)
पटना, जेएनएन। नालंदा जिले के गोखुलपुर थाना इलाके के बोधनगर के रहने वाले मुन्ना महतो को गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे नालंदा की पुलिस ने पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दस से धर दबोचा। पुलिस टीम की अगुआई गोखुलपुर थाना प्रभारी कामेश्वर सिंह कर रहे थे। मुन्ना दिल्ली भागने की फिराक में था। उस पर नालंदा जिले के गोखुलपुर, रहुई, हरनौत, शेखपुरा थाने में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक बनाने और रखने, पुलिस बल पर बम से हमला करने जैसे कांड शामिल हैं। उसकी पत्नी अंचला और 15 वर्षीय बेटी पर भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं। पत्नी अभी जेल में बंद है। जबकि बेटी फरार है। बोधनगर बाजार में दुकानदारों से रंगदारी मांगने और एक केस में गवाह पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए जाने के आरोप में इसी साल तीस मई को मुन्ना को पकड़ने गई तीन-चार थानों के पुलिस बल पर उसने और उसकी बेटी ने ताबड़तोड़ बम से हमला कर दिया था। इसमें रहुई थानाध्यक्ष एसके सुमन सहित कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए थे।
अंधेरी रात और बम के धुएं का फायदा उठाकर मुन्ना और उसकी बेटी फरार हो गई थी। तलाशी के दौरान उसके घर से पांच पेट्रोल बम, केन बम सहित बम बनाने में इस्तेमाल किया जाना वाला विस्फोटक पदार्थ पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस की मानें तो मुन्ना अपनी बेटी के साथ मिलकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस से बचने के लिए बेटी हरियाणा भागी हुई है। : पूरा परिवार ही अपराध में है शामिल : मुन्ना और उसके परिवार की नालंदा के कई थाना इलाकों में दहशत है। दुकानदारों से रंगदारी मांगना, दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी और बमबाजी, फिरौती के लिए अपरहण उसका और उसके परिवार का पेशा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें