Move to Jagran APP

अगले दो दिनों तक लू की चपेट में रहेगा राज्य

राजधानी समेत पूरे प्रदेश में गर्मी एक बार फिर कहर बरपाने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 08:46 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 08:46 PM (IST)
अगले दो दिनों तक लू की चपेट में रहेगा राज्य
अगले दो दिनों तक लू की चपेट में रहेगा राज्य

पटना । राजधानी समेत पूरे प्रदेश में गर्मी एक बार फिर कहर बरपाने लगी है। राजधानी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में भी अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में नमी की मात्रा 21 फीसद रिकॉर्ड की गई।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार राजधानी समेत पूरा प्रदेश गर्म हवा की चपेट में है। पछुआ हवा के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। तेज धूप होने और गर्म पछुआ चलने से लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। राजधानी के तापमान में शनिवार को भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही राजधानी में गर्मी का असर दिखने लगा था। सुबह दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान भी ऊपर चढ़ता गया। दस बजे के बाद गर्म हवा के कारण लोगों को घर से निकलने में परेशानी होने लगी। दोपहर में घर से बाहर निकलने पर लोगों को चेहरा झुलसने सा अहसास हो रहा था। राजधानी की अधिकांश सड़कें वीरान हो गई। बाजार में भी काफी कम भीड़ दिखी। लू के कारण घर में भी राहत नहीं मिल रही थी। कूलर एवं एसी से ही थोड़ी राहत मिल रही थी।

- - - - - - -- - - - - - - - -

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.