हाजीपुर में शादी से लौट रहे तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत-दो गंभीर
हाजीपुर में बुधवार की देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों को गाली मार दी गई। वारदात में एक की मौत हो गई है। जबकि दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हाजीपुर, जेएनएन। भगवानपुर थाना क्षेत्र मांगनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार की देर रात एक शादी समारोह से लौटने के क्रम में तीन युवकों को गोली मार दी गई। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान बिक्रम चौधरी के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसान बेलसर ओपी थाना क्षेत्र के मौना गांव निवासी नंद किशोर चौधरी का पुत्र बिक्रम कुमार चौधरी (25) शादी में शामिल होने गया था। बताया जाता है कि मांगपुर गांव के विभेष सिंह के पुत्र राहुल की शादी समारोह में शामिल होने के लिए वो भकुरहर गांव आया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बुधवार की देर रात करीब एक बजे लौटने के क्रम में उसे किसी ने गोली मार दी।
जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मौना गांव निवासी मनोज चौधरी का पुत्र दीपक कुमार व एक अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसका गांव के ही कुछ व्यक्तियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शादी के कार्यक्रम में भी उसकी कुछ लोगों से बहस हुई थी। लोगों की मानें तो बिक्रम राज्य में प्रतिबंधित शराब भी लोगों को मुहैया कराता था। जिसकी वजह से उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप