Move to Jagran APP

बिहार में बाढ़ के दौरान गायब थे 19 इंजीनियर, मिली ये सजा

बिहार में बाढ़ के दौरान बांध को बचाने में ड्यूटी पर तैनात 19 इंजीनियरों को जल संसाधन विभाग ने निलंबित कर दिया है। जांच के दौरन ये लोग ड्यूटी ऑवर में गायब थे।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 14 Sep 2017 07:58 PM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 11:39 PM (IST)
बिहार में बाढ़ के दौरान गायब थे 19 इंजीनियर, मिली ये सजा
बिहार में बाढ़ के दौरान गायब थे 19 इंजीनियर, मिली ये सजा

पटना [राज्य ब्यूरो]। बाढ़ में ड्यूटी से गायब हो गए 19  इंजीनियरों को जल संसाधन विभाग ने निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले इंजीनियरों में मुख्य अभियंता से लेकर कनीय अभियंता स्तर तक के इंजीनियर शामिल हैं। संबंधित जिलों के डीएम की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई है।
 

loksabha election banner

अभियंताओं के निलंबन के संबंध में मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, समस्तीपुर के तत्कालीन मुख्य अभियंता बिजेंद्र कुमार राम को डीएम दरभंगा की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया गया है। इन पर आरोप है कि बाढ़ संघर्षात्मक कार्य में इन्होंने लापरवाही बरती। मौके से गायब हो गए। इसी परिक्षेत्र में तैनात कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता संजय कुमार सुमन, मुरलीधर सुधांशु व कनीय अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-2 को भी निलंबित किया गया है।
 

इसी तरह बागमती प्रमंडल, रुन्नी सैदपुर के कार्यपालक अभियंता सतीश कुमार, अवर प्रमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, प्रियदर्शी मनोज कुमार, बागमती अवर प्रमंडल बेनीबाद के संजय कुमार, कटरा के अशोक चंद्र मिश्र, कनीय अभियंता विनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार को भी कार्य में लापरवाही व अपने पद से जुड़े दायित्वों का निर्वहन नहीं करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
 

कार्यपालक अभियंता जल निस्सरण प्रमंडल, मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता नेहाल अहमद, अवर प्रमंडल पदाधिकारी, बागमती के ओम प्रकाश तथा कनीय अभियंता मो. हारुल को 13 अगस्त को ललबकिया दायां तटबंध में हुए टूटान के दौरान अनियमितता के कारण निलंबित कर दिया गया है।
 

बागमती प्रमंडल सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता रामविनय सिन्हा, अवर प्रमंडल पदाधिकारी बैरगैनिया एवं कनीय अभियंता अनिल कुमार प्रसाद को भी निलंबित कर दिया गया है। इन पर आरोप है कि मसान नरोत्तम गांव में बैरगनिया रिंग बांध के क्षतिग्रस्त होने में इन्होंने अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरती।
 

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-1 पडरौना के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। इन पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य के दौरान गायब रहने का आरोप है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.