Move to Jagran APP

बिहार में 20 IPS सहित बड़ी संख्‍या पुलिस अधिकारियों के तबादले; जानिए कौन कहां गया

बिहार में सोमवार की शाम 20 आइपीएस सहित अनेक पुलिस अध्किारियों का तबादला कर दिया गया। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 10:32 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 08:23 PM (IST)
बिहार में 20 IPS सहित बड़ी संख्‍या पुलिस अधिकारियों के तबादले; जानिए कौन कहां गया
बिहार में 20 IPS सहित बड़ी संख्‍या पुलिस अधिकारियों के तबादले; जानिए कौन कहां गया

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार सरकार ने सोमवार की देर शाम 20 आइपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) सहित बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। कई जिलों के एसएसपी बदले गए हैं। आइपीएस में प्रोन्नति पाने वालों को नई तैनाती भी मिली। कई एसपी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इसके अलावा 216 डीएसपी का भी स्‍थानांतरण कर दिया गया। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

prime article banner

कौन कहां भेजे गए

- प्रकाश नाथ मिश्रा: पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना

- रविंद्र कुमार: पुलिस उप महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक सैन्य पुलिस उत्तरी मंडल, मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी

- डॉ. परवेज अख्तर: पुलिस उप महानिरीक्षक एवं उप निदेशक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर

- राजीव रंजन- पुलिस उप महानिरीक्षक, एससीआरबी, पटना

- सुनील कुमार- पुलिस महानिरीक्षक के सहायक

- सुजीत कुमार: एसपी रेल, पटना

- शफीउल हक: (बीएमपी) बिहार सैन्य पुलिस-6 और बीएमपी-15 बगहा का अतिरिक्त प्रभार

- पुष्कर आनंद- समादेष्टा, बीएमपी-16, पटना

- आदित्य कुमार- भोजपुर के एसपी को समादेष्टा एमएमपी, आरा का अतिरिक्त प्रभार

- डी. अमरकेश- सीतामढ़ी का एसपी

- योगेंद्र कुमार: नगर एसपी, दरभंगा

- किरण कुमार गोरख जाधव: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पटना

- विनोद कुमार: समादेष्टा, बीएमपी-11, जमुई

- मो. फरोगुद्दीन: समादेष्टा, एसडीआरएफ, बिहार, पटना

- पीके दास: एसपी, पटना मध्य

- अशोक कुमार सिंह: एसपी रेल, मुजफ्फरपुर

- अजय कुमार पांडेय: एसपी यातायात, पटना

- नीरज कुमार सिंह: एसपी, मुजफ्फरपुर नगर

- सुशांत कुमार सरोज: एसपी, भागलपुर नगर

- राजीव रंजन-2: एसपी, सुरक्षा विशेष शाखा, बिहार, पटना तथा समादेष्टा, विशेष सुरक्षा दल, बिहार की जिम्मेदारी

- रमण कुमार चौधरी: समादेष्टा, बीएमपी-2, डेहरी ऑनसोन, अतिरिक्त प्रभार, महिला बटालियन

- मनोज कुमार तिवारी: समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार, पटना

- सत्यनारायण कुमार: पुलिस महानिरीक्षक के सहायक, प्रशिक्षण

- मिथिलेश कुमार: एसपी एवं सहायक निदेशक असैनिक सुरक्षा, बिहार

- रामाशंकर राय: सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर

- सुशील कुमार: एसपी, आर्थिक अपराध ईकाई, पटना

- विजय प्रसाद: प्राचार्य, सीटीएस, नाथनगर

- दिलनवाज अहमद: एसपी, कैमूर

216 डीएसपी का भी हुआ ट्रांसफर
सोमवार की देर रात इंस्पेक्टर से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) में प्रोन्नत हुए 181 अधिकारियों के तैनाती आदेश भी जारी कर दिया गया। इसके अलावा 35 डीएसपी के तबादले किए गए। कुल 216 स्थानों पर नए डीएसपी तैनात किए गए हैं। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.