Move to Jagran APP

अनुवांशिक नहीं सफेद दाग, छुआछूत से नहीं होता नुकसान, जानें कैसे कराएं इलाज

सफेद दाग का इलाज पूरी तरह से संभव है। अब तक के रिसर्च से स्पष्ट हो गया है कि सफेद दाग को लेकर भ्रम रहता है कि यह बीमारी छुआछूत से होती है, मगर एेसा नहीं है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 04:24 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 04:24 PM (IST)
अनुवांशिक नहीं सफेद दाग, छुआछूत से नहीं होता नुकसान, जानें कैसे कराएं इलाज
अनुवांशिक नहीं सफेद दाग, छुआछूत से नहीं होता नुकसान, जानें कैसे कराएं इलाज

पटना, जेएनएन। सफेद दाग एक सामान्य बीमारी है और इसका पूर्णत: इलाज संभव है। यह बीमारी विश्व के दो फीसद लोगों में पाई जाती है। परंतु भारत में इसका प्रकोप काफी व्यापक रूप से देखा जाता है। भारत में इस बीमारी से लगभग 8 फीसद लोग प्रभावित होते हैं। इसका गंभीर सामाजिक प्रभाव भी देखा जाता है।

loksabha election banner

छुआछूत से नहीं होती यह बीमारी

अब तक के रिसर्च से स्पष्ट हो गया है कि सफेद दाग को लेकर भ्रम रहता है कि यह बीमारी छुआछूत से होती है। खासकर गांवों में सफेद दाग को लेकर काफी भ्रम रहता है। इस बीमारी में शरीर के कुछ भाग का रंग उड़ जाता है। इससे जान का कोई खतरा नहीं है।

मेलानिन के कारण तय होता शरीर का रंग

शरीर का रंग मेलानिन के कारण निर्धारित होता है। सफेद दाग वाले व्यक्ति के शरीर में एंटी बॉडी का विकास होता है, जिससे मेलानोसाइट्स नष्ट होने लगते हैं। इसी के कारण सफेद दाग की समस्या उत्पन्न हो जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी दाग ल्यूकोडर्मा नहीं होते हैं। कई बार एलर्जी के कारण भी सफेद दाग की समस्या होती है। इसके अलावा एक्जीमा, फंगल संक्रमण के कारण भी त्वचा का रंग सफेद हो जाता है।

आनुवांशिक नहीं होता सफेद दाग

चिकित्सकों का कहना है कि सफेद दाग आनुवांशिक बीमारी नहीं है। यह कुष्ठ रोग भी नहीं है। सफेद दाग वाले परिवारों में आसानी से शादी की जा सकती है। खान-पान से भी इस बीमारी का कोई लेना-देना नहीं है। आप चिकित्सक की सलाह से कुछ भी खाना खा सकते हैं।

इलाज में एक्साइमर लेजर काफी कारगर

पीएमसीएच के चर्म रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक झा का कहना है कि सफेद दाग के इलाज में एक्साइमर लेजर काफी कारगर तकनीक है। इससे मरीज को परेशानी काफी कम होती है। इसके अलावा दवाओं के माध्यम से मरीज के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित की जाती है। इससे बीमारी को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा फोटो थेरापी तकनीक से भी सफेद दाग का बेहतर तरीके से इलाज किया जाता है। इस बीमारी के इलाज में स्कीन ग्राफ्टिंग भी बेहतर तकनीक है। सफेद दाग के मरीजों को हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। तनाव से यह बीमारी काफी गंभीर हो जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.