Move to Jagran APP

पहल: पुरानी किताबों के बूते भविष्य गढऩे चली युवाओं की टोली, जानिए

पूर्वी चंपारण में युवाओं की टोली पुरानी किताबों को संग्रह कर गरीब बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाने की योजना बना रहे हैं। अबतक पांच हजार पुस्तकें एकत्र हो चुकी हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 05:54 PM (IST)
पहल: पुरानी किताबों के बूते भविष्य गढऩे चली युवाओं की टोली, जानिए
पहल: पुरानी किताबों के बूते भविष्य गढऩे चली युवाओं की टोली, जानिए

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। गरीब बच्चों की पढ़ाई में किताबें बाधक न हों, इसके लिए कुछ छात्र पुरानी किताबों के संग्रह का  अभियान चला रहे हैं। अब तक करीब पांच हजार पुस्तकें एकत्र हो चुकी हैं। इनमें विभिन्न विषयों के अलावा मेडिकल व इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी किताबें हैं।

loksabha election banner

इस पुस्तकालय को भारतरत्न पं. मदन मोहन मालवीय लघु पुस्तकालय के नाम से स्थापित किया जा रहा है। अगले साल जुलाई तक छात्रों को इसका लाभ निश्शुल्क मिलने लगेगा। यह अभियान पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में युवाओं की एक टोली ने चलाया है। 

सोशल मीडिया पर चल रहा अभियान

दान की पुस्तकों से लाइब्रेरी बनाने का अभियान चंपारण छात्र संघ ने एक महीने पहले शुरू किया। संघ सोशल मीडिया के माध्यम से पढ़ाई कर चुके छात्रों व अन्य लोगों से अपील कर रहा है कि वे अपनी गैर उपयोगी पुस्तकें दान स्वरूप संस्था को दें, ताकि दूसरों के काम आ सके।

इस मुहिम में इसके संस्थापक अध्यक्ष सह संयोजक विकास राज के साथ संस्था के अध्यक्ष निखिल विवेक, महासचिव अरुण कुमार, आदित्य कुमार की अहम भूमिका है। लोग दान देने के लिए संस्था द्वारा जारी नंबर पर कॉल करते हैं। सदस्य उनसे संपर्क कर पुस्तक प्राप्त करते हैं।

जुलाई से शुरू होगा पुस्तकालय

 इस पुस्तकालय की शुरुआत विधिवत रूप से जुलाई 2019 से हो जाएगी। पुस्तकालय की स्थापना के लिए सार्वजनिक जगह की तलाश की जा रही है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। 

विकास बताते हैं कि लोगों की दिलचस्पी से उत्साह बढ़ा है। अभियान में जुटे युवा बताते हैं कि गरीब बच्चों को किताबों के लिए परेशान होता देख मन में यह भाव जगा कुछ किया जाए। वह दिन दूर नहीं जब गरीब बच्चों को इंजीनियङ्क्षरग व मेडिकल की तैयारी के लिए महंगी किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी। 

पुस्तक दान देने वालों में केबीसी विजेता सुशील कुमार, रूही शर्मा, अभिषेक रंजन, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, उत्सव विशाल और कोमल कुमारी सहित अन्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.