Move to Jagran APP

सजधज कर तैयार हुई राजधानी, आज खुलेंगे देवी के पट

मां दुर्गा के स्वागत में राजधानी सज-धजकर तैयार हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 08:00 AM (IST)
सजधज कर तैयार हुई राजधानी, आज खुलेंगे देवी के पट
सजधज कर तैयार हुई राजधानी, आज खुलेंगे देवी के पट

पटना। मां दुर्गा के स्वागत में राजधानी सज-धजकर तैयार हो गई है। माता के स्वागत में शहर में भव्य पंडाल बनाए गए हैं। शहर की सड़कों एवं गलियों को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंगलवार की सुबह से देवी के पट खुलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

आचार्य पंडित विनोद झा वैदिक का कहना है कि मंगलवार की सुबह 10.31 बजे तक सप्तमी है। सप्तमी में ही मां दुर्गा का पट खोलने का विधान है। ऐसे में मंगलवार सुबह से ही पट खोलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वैसे लोग दिनभर देवी का पट खोल सकते हैं।

इस वर्ष डाक बंगला चौराहे पर भव्य पंडाल बनाया गया है। पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अमित कुमार बरुआ का कहना है कि यहां पर 10.30 बजे देवी की प्रतिमा का पट खोल दिया जाएगा। वहीं रात 8 बजे यहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मां दुर्गा की पूजा करने आएंगे।

वहीं श्रीकृष्णापुरी में मां दुर्गा का पट 11.30 बजे खुलेगा। इस दौरान यहां पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौजूद रहेंगे। इसी तरह राजधानी के अधिकांश पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट मंगलवार को खोल दिया जाएगा। उसके बाद लोग देवी के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे।

: डाक बंगला चौराहे पर भव्य सजावट :

डाक बंगला चौराहे पर मां दुर्गा की पूजा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। चूड़ी, लकड़ी का बुरादा, कपड़ा आदि से पंडाल काफी आकर्षक बनाया गया है। यहां पर 5 लाख से ज्यादा भक्तों के आने की उम्मीद है। डाक बंगला चौराहे से लेकर कोतवाली मोड़ तक के इलाके को काफी भव्य तरीके से सजाया गया है।

बो¨रग रोड चौराहे पर दिखेगा अक्षरधाम मंदिर :

बो¨रग रोड चौराहे पर आकर्षक पंडाल बनाया गया है। यहां पर अक्षरधाम मंदिर के स्वरूप में भव्य पंडाल बनाया गया है। बिस्कुट के रंग का पंडाल लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।

श्रीकृष्णापुरी में सभ्यता द्वार :

श्रीकृष्णापुरी में 'बिहार का गौरव' थीम पर सभ्यता द्वार का निर्माण किया गया है। यहां भी काफी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है। बो¨रग रोड की भव्य सजावट बिजली के रंग-बिरंगे बल्बों से की गई है।

: बो¨रग कैनाल रोड में द्वारिकाधीश मंदिर :

बो¨रग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी महावीर मंदिर के समीप द्वारिकाधीश मंदिर का निर्माण किया गया है। यहां पर 500 दर्शकों को एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। पूजा समिति के कोषाध्यक्ष बिरजू प्रसाद का कहना है कि मेला देखने के दौरान थक जाने पर लोगों को आराम की जरूरत होती है। यहां पर आकर लोग थोड़ी देर आराम करेंगे।

: डोमन भगत लेन में झांसी का किला :

डोमन भगत लेन में झांसी के किले जैसा पंडाल बनाया गया है। किले के ऊपर झांसी की रानी की प्रतिमा भी लगाई गई है। वहीं पड़ाल के अंदर भारत माता की प्रतिमा विराजमान हैं। यहां पर मां दुर्गा की प्रतिमा नहीं स्थापित की जाती है।

: शेखपुरा में दिख रही वर्ली आर्ट :

बेली रोड स्थित शेखपुरा दुर्गाश्रम में महाराष्ट्र के वर्ली आर्ट पर आधारित पंडाल बनाया गया है। पूजा समिति के सचिव रंजीत कुमार का कहना है कि यहां पर मंगलवार सुबह सात बजे मां दुर्गा का पट खोल दिया जाएगा।

: रुकनपुरा में उजयंता पैलेस :

इस वर्ष रुकुनपुरा में उजयंता पैलेस दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। कलाकारों ने काफी भव्य तरीके से पंडाल का निर्माण किया है। कलाकारों ने पंडाल को अंतिम रूप दे दिया है।

खाजपुरा में कंबोडिया का बायोन मंदिर

इस वर्ष बेलीरोड खाजपुरा में पंडाल कंबोडिया के बायोन मंदिर की तरह तैयार किया गया है। पंडाल के चारों तरह भव्य सजावट की गई है। मंगलवार से यहां पर दर्शकों का मेला लगेगा।

: जगदेव पथ पर महिष्मती महल :

जगदेव पथ पर इस वर्ष महिष्मती महल में मां दुर्गा विराजमान होंगी। इस महल की भव्यता देखती बन रही है। जगदेव पथ के पास बेली रोड की भी भव्य सजावट की गई है।

कंकड़बाग हनुमान नगर में शंकर की भव्य प्रतिमा :

कंकड़बाग हनुमाननगर चौराहे के पास एक विशाल पहाड़ बनाया गया है। उसी पर भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई। यह प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.