Move to Jagran APP

नाबलिग लड़की को ब्‍लैकमेल कर छह महीने तक गंदा काम, पंचायत बोली- कर लो शादी

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ एक अधेड़ ने छह महीने तक दुष्‍कर्म किया। गांव की पंचायत ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। पूरा मामला जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 10:29 AM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 11:10 PM (IST)
नाबलिग लड़की को ब्‍लैकमेल कर छह महीने तक गंदा काम, पंचायत बोली- कर लो शादी
नाबलिग लड़की को ब्‍लैकमेल कर छह महीने तक गंदा काम, पंचायत बोली- कर लो शादी

पटना [जेएनएन]। नाबलिग लड़की से अधेड़ ने दुष्‍कर्म किया। फिर, ब्‍लैकमेलिंग कर दुष्‍कर्म का सिलसिला चल पड़ा। करीब छह महीने के शोषण के बाद जब मामला खुला तो पंचायत बैठी। पंचायत ने दोनों की शादी का फरमान देकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। लेकिन, लड़की ने पुलिस का दरवाजा खटखटा दिया। आरोपित गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के एक गांव में 14 साल की एक नाबालिग के साथ 45 साल के अधेड़ अर्शद ने दुष्‍कर्म किया। इसके बाद अधेड़ घटना उजागर कर देने की घमकी देकर लड़की का छह महीने तक यौन शोषण करता रहा। पीडि़त लड़की के माता-पिता बाहर मजदूरी करते हैं। इस कारण आरोपित को लड़की के घर में उसके यौन शोषण का मौका मिलता रहा। लेकिन, लड़की का सब्र जवाब दे गया। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद गांव में पंचायत बैठी। लेकिन, पंचायत में अधेड़ के खिलाफ कोई दंडात्‍मक कार्रवाई करने के बदले दोनों की शादी करा देने की बात तय की गई, जिससे लड़की ने इनकार कर दिया। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि लड़की द्वारा घटना की एफआइआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.