Move to Jagran APP

पटना पहुंचे कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा- अब पछताएंगे नीतीश कुमार

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि नीतीश कुमार नहीं समझ रहे, उन्हें अब पछताना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने भाजपा से पूछा कि अमित शाह के पटना में भव्य स्वागत के लिए पैसा कहां से आया?

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 12 Jul 2018 01:48 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 09:44 PM (IST)
पटना पहुंचे कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा- अब पछताएंगे नीतीश कुमार
पटना पहुंचे कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा- अब पछताएंगे नीतीश कुमार

पटना [जेएनएन]। पटना के सदाकत आश्रम पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि राजद से हमारा गठबंधन है और हमेशा ही रहेगा। साथ ही उन्होंने जदयू के बारे में कहा नीतीश कुमार को एक दिन पछतावा होगा। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ सहज नहीं हैं।

loksabha election banner

इसके साथ ही उन्होंने अमित शाह के पटना आगमन को लेकर भी तंज कसा और कहा कि अमित शाह के स्वागत में जो खर्च हो रहा है वो पैसा कहां से आया? ईमानदारी का चोला पहनने वाली भाजपा के नेताओं का इसका जवाब देना चाहिए।

अशोक गहलोत ने कहा कि पूरा पटना पोस्टर से पटा है, पीएम भी आते हैं तो पोस्टर नहीं लगता था। भाजपा के पास खर्च करने के लिए पैसे कहां से आ रहे? खराब व्यवस्था के कारण कांग्रेस की स्थिति खराब हुई है। यही हाल रहा तो सिर्फ गठबंधन की बातें होगी, इस हाल में कांग्रेस अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाएगी।

गठबंधन पर अशोक गहलोत ने कहा कि समय की मांग के कारण कांग्रेस को करना पड़ रहा है गठबंधन नहीं तो किसी जमाने में कांग्रेस अकेले ताकतवर पार्टी थी।

उनके इस बयान पर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्होंने क्या कहा हमें नहीं मालूम, लेकिन कांग्रेस से हमारा पुराना संबंध है। हम साथ थे और आज भी साथ हैं। हमारे गठबंधन में किसी तरह की कोई बात नहीं है।  पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी जी से बात हो रही है, हमारा गठबंधन मजबूत है। 

सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी से जिला से प्रखंड तक नए अध्यक्ष की मांग की, इसपर गहलोत ने कार्यकर्ताओं को डांटा। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी  प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि  दूसरे के काम की नुक्ताचीनी न करें, खुद के कामों की समीक्षा करें।

बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हम दूसरे नेताओं का ऑडिट नहीं करें, हम यह नहीं देखें कि कौन क्या कर रहे हैं? हमे अपना ऑडिट करना चाहिए कि हम क्या कर रहे हैं?

बता दें कि अशोक गहलोत आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने आश्रम परिसर में महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरु, डॉ राजेंद्र प्रसाद, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। 

दोपहर बाद वे एनएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में राजीव गांधी स्टडी सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर शाम 7 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.