पटना के फतुहा में 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपित फरार
पटना के फतुहा में सोमवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की उम्र मात्र 18 साल थी।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 11:40 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:40 AM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना की हर सुबह हत्या, दुष्कर्म और छिनतई से होती है। शहर में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार की सुबह भी एेसे ही हुई। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की उम्र मात्र 18 वर्ष थी। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना पटना के फतुहा इलाके की है। यहीं के जयनंदनपुर में कुंदन कुुमार अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि सुबह वो शोच के लिए निकला था। जैसे ही घर से चंद कदम बढ़ा ही था कि अपराधियों ने उसके ऊपर फायर झोंकना शुरू कर दिया।
घटना में गोली युवक के सिर में लगी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। बताया जाता है कि हत्या जमीनी विवाद में की गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें