Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    एकल महिलाओं को चाहिए समाज का साथ

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 24 Dec 2017 09:55 PM (IST)

    तलाकशुदा, विधवा या छोड़ दी गई महिला समाज के लिए बड़ी समस्या हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    एकल महिलाओं को चाहिए समाज का साथ

    पटना : तलाकशुदा, विधवा या छोड़ दी गई महिला समाज के लिए बड़ी समस्या हैं। हम इन महिलाओं को एक तरीके से आपराधी की दृष्टि से देखते हैं। पति यदि अपनी पत्‍‌नी को छोड़ दे तो सारा दोष महिला के सिर मढ़ दिया जाता है। इस तरह की सोच हमारे समाज को पीछे ढकेल रही है। इसे बदलने की जरूरत है। इक्विटी फाउंडेशन ने एक्शनएड के सहयोग से महिलाओं की इन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने की ठानी है। इसके लिए जल्द ही राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार देश में कुल आबादी की 15 फीसद महिलाएं अकेली हैं। उनको सहयोग की जरूरत है। आयोजकों के अनुसार कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। पीड़ित महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।