गौरीचक में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार
बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक इलाके में रविवार को एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देकर आरोपित के फरार होने की सूचना है। पुलिस जांच में जुटी है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:52 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक इलाके में रेप की सनसनीखेज वारदात का मामला प्रकाश में आया है। पटना के गौरीचक थाना के एक गांव में अपने मवेशी को चराकर लौट रही एक 15 वर्षीया किशोरी के साथ उसके गांव के ही एक शादी शुदा युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घटना में किशोरी ने गांव के रविदास के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की लेकिन वह अपने घर पर नही मिला।
मवेशी चराने को निकली थी किशोरी
घटना के बाद थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने बताया कि शनिवार की दोपहर किशोरी मवेशी चराने के लिए निकली थी। मवेशी चराने के लिए 15 वर्षीया किशोरी गांव की बधार मेें में गई थी। शाम को वो अपने मवेशी को लेकर बापस घर लौट रही थी। इसी बीच गांव से कुछ दूर पहले गांव का 22 वर्षीय शादी शुदा रविदास पहले से घात लगाए बैठा था। किशोरी के वहां पहुंचते ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें