Move to Jagran APP

Chhath 2019: पटना में 12 करोड़ का होगा सेव कारोबार, 50 करोड़ के पार जाएगा फल बाजार Patna News

जानकारों के अनुसार छठ पर पटना के फल बाजार में करीब 50 करोड़ का कारोबार होगा। इसमें 12 करोड़ रुपये के सेव अकेले शामिल हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 11:30 AM (IST)
Chhath 2019: पटना में 12 करोड़ का होगा सेव कारोबार, 50 करोड़ के पार जाएगा फल बाजार Patna News
Chhath 2019: पटना में 12 करोड़ का होगा सेव कारोबार, 50 करोड़ के पार जाएगा फल बाजार Patna News

दिलीप ओझा, पटना। लोक आस्था के पर्व छठ को लेकर राजधानी की थोक फल मंडी बाजार समिति तैयार हो चुकी है। त्योहार को लेकर पटना में सेव, केला, संतरा, अनार, मुसम्बी, अनानास, नारियल, अमरूद सहित अन्य फलों का व्यापारी भरपूर स्टॉक जमा कर चुके हैं। अनुमान है कि यहां का कुल कारोबार 50 करोड़ रुपये से अधिक होगा। इसमें सर्वाधिक लगभग 12 करोड़ रुपये का कारोबार अकेले सेव का होगा।

loksabha election banner

सेव : सेव की आमद करीब 200 ट्रक हो चुकी है। इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है। अमेरिकन सेव की मांग पटना सहित दक्षिण बिहार में ज्यादा है, जबकि डेलिशियस सेव की मांग उत्तर बिहार में अधिक है। शिमला का सेव रसीला नहीं होता है इसलिए यह सस्ता है।

संतरा : नागपुर से करीब 200 ट्रक संतरा भी आया है। इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। पीले और बड़े संतरे की खरीदारी ठीक रहेगी क्योंकि इसमें मीठापन अधिक रहता है।

किनू : यह भी संतरे जैसा ही होता है, लेकिन इसका रंग अभी हरा है। पहचान की जा सकती है। यह संतरे की तरह मीठा नहीं होता। करीब 50 ट्रक इसकी आमद हुई है।

केला : केले की आमद 150 ट्रक हुई है। इसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये है। बाजार में हरा केला भी है और चीनिया केला भी है। छठ पर चीनिया केले की अधिक मांग है।

अनार : महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से अनार की फसल नरम है। इसलिए इसका भाव तेज है। इसकी खरीदारी जरूरत के हिसाब से करना ठीक रहेगा। इसके बदले सेब की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

अंगूर : अंगूर की नई फसल नासिक से आई है। स्वाद अभी मीठा नहीं हो पाया है। पांच गाड़ी आमद ही हुई है। लगभग 25 लाख रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

अन्य फल : अनानास बिहार के किशनगंज से आया है। यह रसीला है लेकिन साइज छोटा है। इसका करीब डेढ़ करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना है। नागपुर से 10 ट्रक मुसम्बी की आमद हुई है। करीब एक करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। फसल कमजोर रहने से पिछले साल की तुलना में इसका भाव लगभग दूना चल रहा है इसलिए इसकी खरीदारी कम रहना बेहतर होगा। अमरूद की आमद भी अच्छी है। देसी के साथ हाइब्रिड अमरूद भी बाजार में है। दोनों की कीमत में अंतर है। दोनों मिलाकर लेना ठीक रहेगा। गन्ना, नारियल, सुथनी, शकरकंद जैसे फलों को मिलाकर 12 से 15 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

फलों की नहीं है कमी

पटना फ्रूट एसोसिएशन के महासचिव शशिकांत ने बताया कि फलों की कमी नहीं है। थोक फल मंडी बाजार समिति में बिस्कोमान से भी सस्ता सेब बेचा जा रहा है। अन्य फल भी खुदरा बाजार से 30 फीसद कम दाम पर उपलब्ध हैं। अनुमान है कि 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार छठ पर होगा।

प्रमुख फल, थोक व खुदरा भाव

सेव अमेरिकन : 60 से 70, 100 से 120

सेव डेलिशियस : 40 से 60, 80 से 100

सेव हिमाचल: 30 से 40, 60 से 80

केला छोटा घौंद : 200 से 300 रु

केला बड़ा घौंद : 400 से 600 रु

संतरा : 35 से 45, 60 से 80 रु

किनू : 25 से 30, 40 से 60 रु

नारियल पीस : 15 से 20, 25 से 30

अनार : 100 से 150, 120 से 180 रु

अनानास पीस : 18, 30 रु

मुसम्बी : 25, 50 रु

अंगूर : 100, 140 रु

अमरूद देसी : 40 से 50, 70 से 80

अमरूद हाईब्रिड : 50 से 60, 80 से 100


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.