टेंपो चालक और सहकर्मी के बीच मारपीट के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी Patna News
धनरुआ थाना क्षेत्र के मई के समीप सोमवार को एक टेंपो चालक और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट की।
By Edited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 01:46 AM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 10:35 AM (IST)
पटना, जेएनएन। धनरुआ थाना क्षेत्र के मई के समीप सोमवार को एक टेंपो चालक और उसके सहकर्मी के साथ चकजोहरा व आसपास के ग्रामीणों ने मारपीट कर टेंपो क्षतिग्रस्त कर दिया था। क्षतिग्रस्त टेंपो जब्त करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस लौट गई। हालांकि पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस संबंध में पुलिस ने चकजोहरा गाव के 21 और सुहानीचक के एक ग्रामीण के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने छापेमारी कर 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। सोमवार को दोपहर चकजोहरा से यात्रियों को उतार पटना लौट रहे टेंपो चालक सह पीरबहोर थाना के महेंद्रु निवासी रामाशकर यादव और उसके एक सहयोगी के साथ धनरुआ के मई गाव के पास ग्रामीणों ने चोरी का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी थी। इसमें रामाशकर यादव गंभीर घायल हो गया था। साथ ही उसकी टेंपों को भी ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो चालक व उसके समर्थक को अस्पताल में भर्ती कराया था।
मंगलवार की शाम क्षतिग्रस्त टेंपो को लाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार की रात धनरुआ समेत कई थानों की पुलिस ने छापेमारी कर दर्जनभर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मंजू देवी, ज्ञानती देवी, मनोज देवी, वेजंती देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी, सोनम देवी, संजीव कुमार, गुड्डू कुमार, नीतीश कुमार, रंजीत कुमार व गुड्डू राम शामिल हैं। मंगलवार को पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। 22 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें