BCA की दूसरी सूची में पटना के 11 खिलाड़ी, जानकारी के लिए देखें वेबसाइट
बिहार क्रिकेट एसोसएिशन ने बीसीसीआइ की ओर से आयोजित होने वाले घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्रिकेटरों की दूसरी सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इसमें पटना के 11 क्रिकेटर शामिल हैं।
पटना [जेेएनएन]। बिहार क्रिकेट एसोसएिशन ने बीसीसीआइ की ओर से आयोजित होने वाले घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्रिकेटरों की दूसरी सूची गुरुवार को जारी कर दी है। कुल 51 की सूची में पटना के 11 क्रिकेटर शामिल हैं। 49 क्रिकेटरों की पहली सूची में भी 22 क्रिकेटर पटना के ही शामिल थे। दूसरी सूची के क्रिकेटरों को 18 अगस्त को मोइनुल हक स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। यह जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवि शंकर प्रसाद सिंह ने दी।
विशेष जानकारी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ऑफिसियल वेबसाइट को देख सकते हैं।
सूची
शकीबुल गणि (ईस्ट चंपारण), सतीश राम (सिवान) रवि शर्मा (गोपालगंज), विभूति भास्कर (पटना), अनमोल कुमार बोनी (पटना), राजदीप (खगडिय़ा), हर्ष राज (पटना), विनीत सिंह (पटना), सर्वेश तिवारी (खगडिय़ा), सुमित कुमार (जमुई), मुन्ना कुमार (नालंदा), सबेर खान (सिवान), विकास झा (मधुबनी), रश्मिकांत (नालंदा), मुहम्मद मुंज (खगडिय़ा), सागर तिवारी टू (भोजपुर), अमोद यादव (गोपालगंज), गुलाम रब्बानी (वैशाली), सोनू कुमार गुप्ता (सिवान), नितिन कुमार (पूर्णिया)
यश ठकुराल (पटना), शशि आनंद (पटना), अभिषेक आनंद (पटना), मनमोहन (अरवल), मयंक मेहता (जमुई), इमरान नजीर (सिवान), प्रशांत कुमार सिंह (सारण), राहुल चौधरी (मधुबनी)
सचिन कुमार सिंह (गोपालगंज), पीयूष गौरव (नालंदा), सोनू पटेल (वैशाली), कमल कुणाल (कटिहार), कुलदीप सहाय (पटना)
सत्यम यादव (कैमूर), शहाबुद्दीन (भागलपुर), अंशु सिंह (सहरसा)
सूरज सोनी (मुजफ्फरपुर), विपिन कुमार (औरंगाबाद), विवेक मोहन (कैमूर), रणधीर दूबे (मुजफ्फरपुर), मो दानिश (बेगूसराय), अभिषेक जमुआर (पटना), तारिक जमील(सिवान), यशस्वी रिषभ (बक्सर), सौरभ वत्स (छपरा), गौरव राज (मधेपुरा), निशांत कुमार (समस्तीपुर), सचिन कुमार (भागलपुर), मनोज मेहता (भागलपुर), संचित सब्बरवाल (पटना), विशाल सिंह (सिवान)।
दूसरी सूची पर मीडिया कमेटी के चेयरमैन ने सवाल उठाए
बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन संजीव मिश्र ने दूसरी सूची को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। मिश्र के अनुसार, बीसीए ने जो पहली सूची मुझे भेजी थी, उसमें 50 क्रिकेटर शामिल थे। बाद में 51 क्रिकेटरों की सूची जारी की गई्र। ऐसे में संशय की स्थिति पैदा होती है। हालांकि बीसीए सचिव रवि शंकर प्रसाद सिंह ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि खिलाडिय़ों की सूची में बदलाव किया जा सकता है।