Move to Jagran APP

बिहार: अटल का अस्थि कलश लेकर 10 टीमें रवाना, 25 तक विभिन्न नदियों में होंगी प्रवाहित

बिहार भाजपा मुख्यालय से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बिहार की विभिन्न नदियों में प्रवाहित करने अस्थि कलश लेकर कुल दस टीमें रवाना हुईं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 11:19 PM (IST)
बिहार: अटल का अस्थि कलश लेकर 10 टीमें रवाना, 25 तक विभिन्न नदियों में होंगी प्रवाहित
बिहार: अटल का अस्थि कलश लेकर 10 टीमें रवाना, 25 तक विभिन्न नदियों में होंगी प्रवाहित

पटना [राज्य ब्यूरो]। पटना स्थित बिहार भाजपा मुख्यालय से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को राज्य की विभिन्न नदियों में प्रवाहित करने के लिए दस टीमें रवाना हुईं हैं। गोपालगंज, छपरा की ओर जाने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अस्थि कलश सौंपा।

loksabha election banner

चंपारण की ओर जाने वाली टीम के सदस्य प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानन्द राय ने अस्थि कलश सौंपा। मुज्जफरपुर की ओर जाने वाली टीम सदस्य प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा को केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने अस्थि कलश सौंप कर रवाना किया। कोसी महासेतु की ओर जाने वाली टीम के सदस्य प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अस्थि कलश सौंपा।

कटिहार की ओर जाने वाली टीम के सदस्य कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार को कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने अस्थि कलश सौंपा। भागलपुर जाने वाली टीम सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार के मंत्री रामनारायण मंडल को नंद किशोर यादव ने अस्थि कलश सौंप कर विदा किया।

मुंगेर की ओर जाने वाली टीम के सदस्य प्रदेश मंत्री रूप नारायण मेहता एवं अचल सिन्हा को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अस्थि कलश सौंपा। गया की ओर जाने वाले टीम सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेश राम, प्रदेश मंत्री अनिल कुमार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अस्थि कलश सौंपा।

डिहरी आन सोन को जाने वाली टीम के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ ने अस्थि कलश सौंप कर रवाना किया। वहीं बक्सर की ओर जाने वाली टीम के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र गुप्ता को सांसद डॉक्टर सीपी ठाकुर ने अस्थि कलश सौंप कर विदा किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश सह-संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, नीतीश मिश्र और निवेदिता सिंह अलावा प्रदेश मंत्री सजल झा, प्रवक्ता निखिल आनंद, अजित चौधरी, संजय टाइगर, प्रेम रंजन पटेल, अशोक भट्ट, राकेश सिंह, पंकज सिंह, मनीष पाण्डेय, वरुण सिंह के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.