Move to Jagran APP

जयनगर-पटना सवारी गाड़ी में जोड़े जाएंगे 10 अतिरिक्त कोच, पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा होगी और आसान Patna News

जयनगर से पटना आने वाली सवारी गाड़ी में 10 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। यात्रियों को ये सुविधा शुक्रवार से मिलने लगेगी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 03:54 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 03:54 PM (IST)
जयनगर-पटना सवारी गाड़ी में जोड़े जाएंगे 10 अतिरिक्त कोच, पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा होगी और आसान Patna News
जयनगर-पटना सवारी गाड़ी में जोड़े जाएंगे 10 अतिरिक्त कोच, पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा होगी और आसान Patna News

पटना, जेएनएन। पूर्व मध्य रेल प्रबंधन की ओर से यात्रियों की सुविधा में बढ़ोत्तरी करते हुए एक दर्जन ट्रेनों में सात से दस अतिरिक्त बोगियां बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार से इन ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी। पहले इन ट्रेनों में 5 से 6 बोगियां ही लगाने का निर्णय लिया गया था। इन बोगियों के लगने के बाद से ये ट्रेन 22 बोगियों की रैक से चलने लगेंगी। इससे प्रतिदिन एक ट्रेन में अप-डाउन में ढाई हजार से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे।

prime article banner

इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पटना से भभुआ तक चलने वाली 13243 पटना भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में पहले से 15 बोगियां ही चलती थी। अब इसे बढ़ाकर 22 किया जाएगा। इससे प्रतिदिन 1800-2000 यात्री लाभान्वित हो सकेंगे। इन पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

ट्रेन संख्या व नाम            पहले  अब

53213 पटना-गया पैसेंजर     15      22   

53214 गया-पटना पैसेंजर     15      22 13243 पटना-भभुआ इंटरसिटी     15      22 13244 भभुआ -पटना इंटरसिटी 15      22 13249 पटना-भभुआ इंटरसिटी     15      22 13250 भभुआ-पटना इंटरसिटी     15      22 55527 जयनगर-पटना पैसेंजर   12      22 55528 पटना-जयनगर पैसेंजर      12      22 53211 पटना-सासाराम पैसेंजर     15      22 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर 15    22 55513 समस्तीपुर-जयनगर     12      22 55514 जयनगर-समस्तीपुर     12      22


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.