सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी
हिसुआ। राजमार्ग 82 पर गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी हो गया। जानकारी के
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Dec 2017 10:31 PM (IST)Updated: Thu, 21 Dec 2017 10:31 PM (IST)
हिसुआ। राजमार्ग 82 पर गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दोना निवासी शिवा मांझी हिसुआ से सवारी गाड़ी की छत पर चढ़कर गांव लौट रहा था। भूलन बीघा मोड़ के समीप चालक द्वारा एकाएक ब्रेक मारने से वह वह छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे युवक का दाहिना हाथ टूट गया। शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आई। चोट की वजह से वह सड़क किनारे छटपटा रहा था। समाजसेवी रोशन कुमार ने तत्काल 102 को सूचित कर जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सघन चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें