साले ने जीजा को मार डाला
नवादा। पकरीबरांवा थाना क्षेत्र के एरुरी गांव में शनिवार की रात साले ने जीजा को पीट-पीट कर मार
नवादा। पकरीबरांवा थाना क्षेत्र के एरुरी गांव में शनिवार की रात साले ने जीजा को पीट-पीट कर मार डाला।
बताया जाता है कि हुड़राही गांव निवासी मितन मांझी शनिवार को अपने रिश्तेदार गोंगा मांझी के घर एरुरी गांव गया हुआ था। उसी गांव में उसे एक ठेकेदार को 60 हजार रुपये देना था। इसकी पूरी जानकारी उसके ममेरे साले को जब लगी तो वह रुपये हड़पने के प्रयास में जुट गया। इसी बीच उसने अपने जीजा के सिर पर नुकीले हथियार से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के पत्नी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मृतक की पत्नी चान्दो देवी ने अपने ममेरे भाई जीरो मांझी, माटो मांझी तथा कृष्णा मांझी को अभियुक्त बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी, प्रखंड प्रमुख किरण देवी पंचायत मुखिया सुनैला देवी भी घटनास्थल पहुंच पीड़ित को उचित कार्रवाई व मुआवजा का भरोसा दिलाया। इस दौरान बीडीओ ने 20 हजार रुपये दिये। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।