भंडारा के साथ हुआ यज्ञ का समापन
संसू, नारदीगंज : प्रखंड के दरियापुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शनिवार को
संसू, नारदीगंज : प्रखंड के दरियापुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शनिवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हो गया। पुरोहित पंडित कृष्णचंद्र पाण्डेय की देखरेख में पूर्णाहूति व भंडारा किया गया। मौके पर गांव के अलावा आसपास के गांव के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की पूर्णाहूति हुई। पूजा अर्चना में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भजन-कीर्तन से सारा वातावरण भक्तिमय बना रहा। हरे कृष्णा,हरे रामा व बाबा ठाकुर के जयकारा से वातावरण गुजांमायन रहा। यज्ञ मंडप व बेदी की परिक्रमा करने बाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। याचक मन्नतें मांगने के लिए कतारबद्ध दिखे। यज्ञ की पूर्णाहूति होने के बाद भंडारे का प्रसाद खाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। आसपास गांव के श्रद्धालु भी प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। यज्ञ पिछले 15 जून से गांव स्थित बाबा ठाकुर स्थान में किया जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया यह यज्ञ पिछले नौ वर्षो से ग्रामीण काफी उत्साह व श्रद्धा से करते आ रहे हैं। गांव में कृषि कार्य शुरू करने के पूर्व ग्रामीण श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कराते हैं। इस यज्ञ का उदेश्य गांव-समाज के साथ विश्व का कल्याण हो,सुख,समृद्धि व शांति की प्राप्ति लोगो को मिलें। आयोजित यज्ञ के दौरान शुक्रवार की रात में कथावाचक सुबोध पांडेय ने बहुत ही सुंदर तरीके से भागवत कथा पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। मौके पर,मुख्य यजमान पवन कुमार व उनकी धर्मपत्नी पूजा देवी के अलावा जितेन्द्र ¨सह,अनिल ¨सह, विजय ¨सह,रामाशीष ¨सह,कृष्णनदंन सिह,राजीब कुमार, विजय ¨सह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।