रेल बजट समाप्त करना गलत : कांग्रेस
भारत सरकार द्वारा रेल बजट को समाप्त किए जाने को रजौली प्रखंड के कांग्रेस नेताओं ने अनुचित बताया है।
By Edited By: Published: Fri, 23 Sep 2016 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2016 05:41 PM (IST)
नवादा। भारत सरकार द्वारा रेल बजट को समाप्त किए जाने को रजौली प्रखंड के कांग्रेस नेताओं ने अनुचित बताया है। कमेटी के अध्यक्ष रामरतन गिरी ने कहा कि लगभग 92 वर्ष पुरानी परम्परा समाप्त कर इसके महत्व को समाप्त कर दिया गया। देश की निगाहें रेल बजट पर हुआ करती थी। भारत सरकार के इस फैसले से आम लोगों के स्वतंत्रता को बांधने का जो कार्य किया हैं वह देशहित में नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि राजीव कुमार बब्लू ने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें