Move to Jagran APP

अधिवेशन में भाग लेने भाजयुमो कार्यकर्ता गए राजगीर

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने कार्यकर्ता रविवार की सुबह राजगीर के लिए रवाना हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Nov 2017 03:04 AM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2017 03:04 AM (IST)
अधिवेशन में भाग लेने भाजयुमो कार्यकर्ता गए राजगीर
अधिवेशन में भाग लेने भाजयुमो कार्यकर्ता गए राजगीर

नवादा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने कार्यकर्ता रविवार की सुबह राजगीर के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से करीब पंद्रह सौ कार्यकर्ता राजगीर गए। कार्यकर्ताओं को लाने और ले जाने की पूरी व्यवस्था भाजपा के प्रदेश मंत्री सह युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी स्थानीय विधायक अनिल ¨सह ने की। विधायक ने कहा की विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर, नरहट एवं हिसुआ से दर्जनों वाहनों से कार्यकर्ता राजगीर गए। बता दें कि सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतिन नवीन एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी सह हिसुआ विधायक अनिल ¨सह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। और पार्टी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। कार्यकर्ताओं के एकत्र करने की जिम्मेदारी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, बिगन ¨सह, तपेश कुमार, रामाशीस ¨सह, संजय कुमार उर्फ मांगों ¨सह एवं ओमकार शर्मा को दिया गया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.