फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, सनसनी
शुक्रवार रात अगरेर थाना क्षेत्र के जिगना गांव में फांसी लगाकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।
शुक्रवार रात अगरेर थाना क्षेत्र के जिगना गांव में फांसी लगाकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान जिगना निवासी प्रमोद पासवान की पत्नी प्रतिमा देवी (28 वर्ष) के रूप में की हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेने के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को शव स्वजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष सारिका सुमन ने घटना की पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिमा देवी ने अपने कमरे में गले में रस्सी बांध कर शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली थी। फांसी के फंदे पर लटकने की जानकारी घरवालों को बंद कमरे का दरवाजा तोड़ने के बाद मिली। कमरे में लटकता शव देखते ही घर के लोगों में हड़कंप मच गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। विवाहिता के पिता रामदेव पासवान का बयान लिया गया है। पिता ने पुलिस को दिए गए बयान में पुत्री के मानसिक प्रताड़ना की बात स्वीकार को किया है। घटना के बाद से विवाहिता का पति फरार बताया जाता है। घटनास्थल से पुलिस ने कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। घटना के कारण फिलहाल खुलासा नहीं होने के कारण अलग-अलग कयास लगाए जा रहे है।