विद्युत स्पर्शाघात से महिला जख्मी
अकबरपुर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से।
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 06:52 PM (IST)
नवादा। अकबरपुर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा महिला को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि महानंदपुर गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी बॉबी देवी अपने घर की सफाई कर रही थी। घर में टेबूल पर रखे बिजली पंखा को हटाने लगी। पंखा का तार कटा रहने के कारण विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें