विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ भागी, ट्रॉली बैग में मिली लाश; नवादा की महिला की दमन में हत्या

Published: Wed, 05 Aug 2026 03:22 PM (IST)

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय महिला छोटी कुमारी का शव गुजरात के दमन में एक कमरे ...और पढ़ें

छोटी कुमारी का फाइल फोटो और ट्रॉली बैग की छानबीन करती पुलिस।

छोटी कुमारी का फाइल फोटो और ट्रॉली बैग की छानबीन करती पुलिस।

HighLights

  1. नवादा की 20 वर्षीय महिला का शव दमन में मिला।

  2. प्रेमी ऋषभ कुमार के साथ भागी थी, अब वह फरार है।

  3. शव एक कमरे में सूटकेस के अंदर बंद पाया गया।

संवाद सूत्र, रोह (नवादा)। नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की 20 वर्षीय महिला का शव गुजरात के पास दमन के एक कमरे में ट्रॉली बैग में बंद मिला।

मृतका की पहचान सिउर गांव के मनीष उपाध्याय की पुत्री छोटी कुमारी थी। वह 2024 में गांव के ही ऋषभ कुमार के साथ भाग गई थी और अंतरजातीय शादी कर ली। रोह पुलिस को दमन से घटना की सूचना मिली, तब स्वजन को सूचित किया गया। 

ट्रॉली में लाश बंद कर फरार हुआ प्रेमी 

बताया जाता है कि जिस कमरे में छोटी और ऋषभ रहते थे, उसमें कुछ दिनों से लगातार ताला बंद था। मकान मालिक को शक हुआ तो दमन पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने ताला तोड़वाकर कमरे में प्रवेश किया तो उससे दुर्गंध आ रहा था। जांच के क्रम में जमीन पर पड़ी ट्रॉली बैग को खोला गया तो उसमें छोटी की लाश पड़ी थी। उसका प्रेमी घटना के बाद से फरार है। 

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी ने हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में बंद कर दिया और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

शादी के एक साल बाद हुई थी फरार 

बताया जाता है कि 2023 में छोटी की शादी कराई गई थी। उस समय वह 12वीं में पढ़ रही थी। इसी क्रम में उसकी मुलाकात ऋषभ से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। 

6 मई 2024 को अचानक छोटी लापता हो गई। वह घर से अपनी भाभियों के जेवर भी लेकर चली गई। ऋषभ भी गायब था। तब शंका प्रबल हो गई कि वह उसी के साथ भागी है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। 

युवती ने दो साल पहले गांव के ही युवक के साथ भागकर अंतरजातीय विवाह किया था। रोह थाना के अपर थानाध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने बताया कि दमन पुलिस से सूचना मिली। तब घटना की जानकारी लड़की के स्वजन को दी गई।