छत से गिरकर वृद्ध महिला की मौत
कौआकोल थाना क्षेत्र के ओखरिया गांव में शनिवार की देर रात्रि मकान की छत पर से गिर।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 06:43 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 06:43 PM (IST)
नवादा। कौआकोल थाना क्षेत्र के ओखरिया गांव में शनिवार की देर रात्रि मकान की छत पर से गिर जाने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि ओखरिया निवासी बच्चु पासवान की 62 वर्षीया पत्नी झरनी देवी अपने घर की छत पर सोई हुई थी। रात्रि में शौच करने जाने के दौरान पैर फिसल जाने से छत से नीचे गिर गई। आनन फानन में परिजन वृद्धा को कौआकोल पीएचसी ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें